क्लीनर में 26000Pa की सक्शन पावर दी गई है। कंपनी ने इसमें हाई स्पीड रोलर ब्रश भी लगाई है।
Photo Credit: Gizmochina
Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro में 160°C का हाई टेम्परेचर स्टीम दिया गया है
Xiaomi ने होम अप्लायंसेज में नया फ्लोर स्क्रबर लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro है जो एक वैक्यूम और मॉप क्लीनर है। इसमें में 160°C का हाई टेम्परेचर स्टीम दिया गया है जो कथित तौर पर जिद्दी दागों और बैक्टीरिया को हटाता है। क्लीनर में 26000Pa की सक्शन पावर दी गई है। कंपनी ने इसमें हाई स्पीड रोलर ब्रश भी लगाई है जो 400RPM पर घूमती है। यह एंटी टेंगल डिजाइन में आता है जिससे बालों की गंदगी भी बखूबी साफ करता है। इसमें 4000mAh की बैटरी है जिससे यह सिंगल चार्ज में 40 मिनट तक चल सकता है। यह एक बार में 340 स्क्येअर मीटर एरिया को क्लीन कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में।
Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro की कीमत 2499 युआन (लगभग 34,000 रुपये) है। इसे JD.com (via) से खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 19 अप्रैल से शुरू होगी। सेल के दौरान इसे डिस्काउंटेड प्राइस 2149 युआन (लगभग 29,000 रुपये) में खरीदा जा सकेगा।
Mijia Wireless Floor Scrubber 5 Pro में 160°C का हाई टेम्परेचर स्टीम दिया गया है जो कथित तौर पर जिद्दी दागों और बैक्टीरिया को हटाता है, वो भी बिना फर्श को नुकसान पहुंचाए। प्रति मिनट इसमें 2850 mg स्टीम निकलता है जो फास्ट क्लीनिंग करता है। इसमें 300W का बॉयलर लगा है। अंधेरी जगहों पर बेहतर सफाई के लिए इसमें ब्लू लाइट का सपोर्ट भी दिया गया है। क्लीनर में 26000Pa की सक्शन पावर दी गई है। कंपनी ने इसमें हाई स्पीड रोलर ब्रश भी लगाई है जो 400RPM पर घूमती है। यह एंटी टेंगल डिजाइन में आता है जिससे बालों की गंदगी भी बखूबी साफ करता है।
Xiaomi के फ्लोर स्क्रबर में 100°C बॉइलिंग वाटर सेल्फ क्लीनिंग सिस्टम दिया गया है। यह रोलर ब्रश और भीतरी उपकरणों को भी साफ रखता है। इसमें पांच लेयर का वाटर कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। डिवाइस में मल्टीपल मोड दिए गए हैं जिसमें स्टैंडर्ड, स्टीम, वाटर एब्जॉर्प्शन, पावर मोड आदि शामिल हैं। इसमें 4000mAh की बैटरी है जिससे यह सिंगल चार्ज में 40 मिनट तक चल सकता है। यह एक बार में 340 स्क्येअर मीटर एरिया को क्लीन कर सकता है। इसमें 1000ml का क्लीन वाटर टैंक, और 700ml कैपिसिटी का गंदे पानी का टैंक लगा है। इसके अलावा इसमें LED डिस्प्ले भी है। साथ वॉइस प्रॉम्प्ट सपोर्ट भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी