Malware Alert

Malware Alert - ख़बरें

  • GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
    GTA 6 की रिलीज से पहले गेमर्स को निशाना बनाकर नए ऑनलाइन स्कैम सामने आए हैं। Cybersecurity कंपनी NordVPN के मुताबिक, कई फर्जी वेबसाइट्स और ईमेल्स GTA 6 Beta Access और Early Access देने का दावा कर रहे हैं। इन स्कैम्स के जरिए साइबर अपराधी यूजर्स की पर्सनल जानकारी, गेमिंग अकाउंट्स और बैंकिंग डिटेल्स चुरा सकते हैं। कुछ मामलों में फर्जी डाउनलोड फाइल्स में मालवेयर भी पाया गया है, जो हमलावरों को डिवाइस तक रिमोट एक्सेस दे सकता है। फिलहाल Rockstar Games ने किसी भी आधिकारिक GTA 6 Beta Program की घोषणा नहीं की है।
  • फोन नहीं, अब लैपटॉप-PC से चोरी हो रहे OTP और SMS! निशाने पर है ये Windows फीचर
    Cisco Talos की नई रिपोर्ट के मुताबिक, नया Windows मैलवेयर Microsoft Phone Link ऐप को निशाना बनाकर यूजर्स के SMS और OTP चुराने की कोशिश कर रहा है। यह हमला सीधे स्मार्टफोन को हैक नहीं करता, बल्कि Windows PC में सिंक हुए मैसेज और नोटिफिकेशन तक पहुंच बनाता है। रिपोर्ट के अनुसार, CloudZ नाम का रिमोट एक्सेस टूल और Pheno plugin मिलकर इस गतिविधि को अंजाम दे रहे हैं। यह मैलवेयर Phone Link से जुड़े प्रोसेस को पहचानकर एक्टिव सेशन खोजता है और फिर डेटा इकट्ठा करने की कोशिश करता है। एक्सपर्ट्स ने इसे SMS-बेस्ड ऑथेंटिकेशन के लिए नया खतरा बताया है।
  • 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
    Android यूजर्स के लिए बड़ा खतरा सामने आया है, जहां Google Play Store के 50 ऐप्स में NoVoice मालवेयर पाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऐप्स को 23 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया था। यह मालवेयर यूजर्स के डिवाइस में घुसकर डेटा चोरी कर सकता है और सिस्टम पर कंट्रोल हासिल कर सकता है। खास बात यह है कि यह Play Store के जरिए फैला, जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। फिलहाल Google ने इन ऐप्स को हटा दिया है और यूजर्स को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
  • WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
    हैदराबाद में साइबर ठगों ने एक नया और खतरनाक फ्रॉड तरीका अपनाया है, जिसमें बड़ी कंपनियों के CEO और CFO के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम की शुरुआत फिशिंग ईमेल से होती है, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम हैक हो जाता है। इसके बाद हैकर्स WhatsApp Web के जरिए अधिकारियों के अकाउंट से मैसेज भेजकर अकाउंटेंट्स को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। चूंकि मैसेज असली अकाउंट से आते हैं, कर्मचारी उन्हें सही मान लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
  • आपका WhatsApp डेटा खतरे में? 56 हजार डाउनलोड्स के बाद खुला राज, एक्सपर्ट ने दी सलाह
    npm रजिस्ट्री पर मौजूद एक खतरनाक पैकेज ने खुद को WhatsApp Web API लाइब्रेरी बताकर हजारों डेवलपर्स को निशाना बनाया है। lotusbail नाम का यह पैकेज पिछले छह महीनों से उपलब्ध था और अब तक 56 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, यह पैकेज WhatsApp के मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और ऑथेंटिकेशन टोकन चोरी कर सकता है और अटैकर के डिवाइस को अकाउंट से लिंक कर देता है। डेवलपर्स को इसे तुरंत हटाने की सलाह दी गई है।
  • "आपके डिवाइस में वायरस है!" ऐसे स्कैम Google Chrome पर अब नहीं करेंगे परेशान, कंपनी की बड़ी तैयारी
    Google Chrome पर होने वाले स्कैम्स पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए कमर कस चुकी है। कंपनी अपने Chrome ब्राउजर में सभी तरह के स्कैम पहचानने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को इंटीग्रेट कर रही है। Google का कहना है कि वह अपने Gemini AI मॉडल के एक वर्जन को इस्तेमाल कर रही है जो डिवाइसेज पर टेक सपोर्ट स्कैम की पहचान करेगा और यूजर्स को इसके बारे में अलर्ट करेगा।
  • Alert: Android फोन इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान, Google के इंजीनियर ने दी चेतावनी!
    Google द्वारा इस मामले में दी गई जानकारी में यह नहीं बताया गया है कि कौन से डिवाइस या ओईएम इससे प्रभावित हुए थे, लेकिन यह मालवेयर फाइलों के उदाहरण के हैश को दिखाता है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »