LG ने 136 इंच डिस्प्ले वाला Magnit Active Micro LED TV किया लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
LG Magnit Active Micro LED TV बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Magnit Active Micro LED TV में 136 इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। एलजी ने इसमें एक्टिव मैट्रिक्स माइक्रो एलईडी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया है। यह पिक्सेल को अपनी खुद की लाइट जनरेट करने की सुविधा के साथ कंट्रास्ट और कलर एक्युरेसी को बेहतर बनाता है।