HP HyperX Omen 15 में 14th जेनरेशन Intel Core i7-14650HX चिपसेट 16 कोर्स और 24 थ्रेड्स के साथ है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 5060 Laptop GPU दिया गया है। इस लैपटॉप में थर्मल मैनेजमेंट के लिए OMEN Tempest Cooling सिस्टम दिया गया है। इस लैपटॉप में 280 W पावर एडैप्टर के साथ 70Wh की बैटरी दी गई है।
इस सेल में कस्टमर्स के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक मिल सकता है। इसमें कस्टमर्स के लिए बहुत से प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI के साथ ही एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी हैं।