55, 65, 75 इंच डिस्प्ले के साथ Huawei Vision Smart Screen 5 SE स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

स्मार्ट टीवी में 4K Ultra HD MiniLED पैनल लगा है

55, 65, 75 इंच डिस्प्ले के साथ Huawei Vision Smart Screen 5 SE स्मार्ट TV लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Huaweicentral

Huawei Vision Smart Screen 5 SE को कंपनी 55, 65, और 75 इंच साइज वेरिएंट्स में पेश किया है।

ख़ास बातें
  • टीवी में डाइनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो 125,000:1 है।
  • टीवी में कंपनी ने यूनीबॉडी मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया है।
  • 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट इनमें दिया गया है।
विज्ञापन
Huawei ने अपने नए स्मार्ट TV लॉन्च किए हैं जिसमें कंपनी ने नए Huawei Vision Smart Screen 5 SE लाइनअप को मार्केट में उतारा है। Vision Smart Screen 5 SE को कंपनी ने 55 इंच, 65, इंच और 75 इंच डिस्प्ले साइज में पेश किया है। इनमें प्रीमियम MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। टीवी में 4K Ultra HD MiniLED पैनल लगा है जो 240Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। डाइनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो 125,000:1 का बताया गया है। ऊपरी मॉडल्स में साउंड के लिए 2.1 चैनल सिस्टम दिया गया है। आइए जानते हैं इन नए टीवी की कीमत और अन्य खास फीचर्स। 
 

Huawei Vision Smart Screen 5 SE Price

Huawei Vision Smart Screen 5 SE के 55 इंच मॉडल की कीमत 2599 युआन (लगभग 30,500 रुपये) है। इसका 65 इंच मॉडल 2999 युआन (लगभग 35,000 रुपये) में आता है, जबकि 75 इंच मॉडल की कीमत 3999 युआन (लगभग 47,000 रुपये) है। टीवी की सेल 8 मई से शुरू होगी। यह चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। 
 

Huawei Vision Smart Screen 5 SE Specifications

Huawei Vision Smart Screen 5 SE को कंपनी 55, 65, और 75 इंच साइज वेरिएंट्स में पेश किया है। इन स्मार्ट टीवी में कंपनी ने कई आकर्षक फीचर्स दिए हैं। स्मार्ट टीवी में 4K Ultra HD MiniLED पैनल लगा है जो 240Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट इनमें दिया गया है। टीवी में डाइनेमिक कंट्रास्ट रेश्यो 125,000:1 है। स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 98% है। टीवी में कंपनी ने यूनीबॉडी मेटल फ्रेम का इस्तेमाल किया है। 

यह स्मार्ट टीवी कंपनी के इन-हाउस चिपसेट Honghu से लैस है जो टीवी में 20-बिट प्रिसीजन लाइट कंट्रोल देता है। इसमें MEMC मोशन, HDR एन्हांसमेंट, डुअल नॉइज रिडक्शन, और SR सुपर रिजॉल्यूशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह 130% तक BT.709 कलर गेमट कंट्रोल कर सकता है। टीवी में फ्लैगशिप ग्रेड के लोकल डिमिंग एल्गोरिदम्स का इस्तेमाल भी किया गया है जो ब्राइटनेस मैनेजमेंट और कलर कंसिस्टेंसी बखूबी निभा सकते हैं। 

Huawei Vision Smart Screen 5 SE के खास फीचर्स में इसका HD AI कैमरा भी है जिसमें f/2.0 अपर्चर है। टीवी के जरिए वीडियो कॉलिंग भी की जा सकती है। यह पॉस्चर का पता भी लगा सकता है। साथ ही जेस्चर बेस्ड गेमिंग के लिए भी यह उपयोगी है। टीवी हुवावे के HarmonyOS पर रन करता है। इसके अलावा इसमें 4K Super Casting का सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें HDMI 2.1 इनपुट्स मिल जाते हैं। 4GB RAM के बराबर इसमें मैमोरी दी गई है जिससे मल्टी-टास्किंग भी की जा सकती है। ऊपरी मॉडल्स में साउंड के लिए 2.1 चैनल सिस्टम दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  2. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  4. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
  5. Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  9. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »