Huawei Pura 90 Pro Max के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक, 6500mAh बैटरी के साथ धांसू फीचर्स
Huawei Pura 90 सीरीज को कंपनी 20 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। सीरीज में तीन नए मॉडल्स कंपनी पेश करेगी जिसमें Huawei Pura 90, Huawei Pura 90 Pro, Huawei Pura 90 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। अब लॉन्च से पहले सीरीज के सभी मॉडल्स के मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। सीरीज के मॉडल्स में 6500mAh तक बैटरी होगी जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा।