सीरीज का टॉप वेरिएंट Pura 90 Pro Max होगा। फोन में 6000mAh बैटरी बताई गई है।
Photo Credit: Huawei
Huawei Pura 90 सीरीज को कंपनी 20 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है।
Huawei Pura 90 सीरीज को कंपनी 20 अप्रैल को लॉन्च करने जा रही है। सीरीज में तीन नए मॉडल्स कंपनी पेश करेगी जिसमें Huawei Pura 90, Huawei Pura 90 Pro, Huawei Pura 90 Pro Max को शामिल किया जा सकता है। अब लॉन्च से पहले सीरीज के सभी मॉडल्स के मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। सीरीज के मॉडल्स में 6500mAh तक बैटरी होगी जिसके साथ में फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन देखने को मिलेगा। प्रो और प्रो मैक्स मॉडल में स्पेसिफिकेशंस कुछ बेहतर होंगे। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के बारे में सभी खास बातें।
Huawei Pura 90 सीरीज का लॉन्च 20 अप्रैल को होने जा रहा है। सीरीज के स्मार्टफोन्स के सभी मेन स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। टिप्स्टर पांडा इज बाल्ड की ओर से कहा गया (via) है कि स्टैंडर्ड वेरिएँट में 6.84 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। फोन में 6500mAh की बैटरी होगी। यह फ्लैट डिस्प्ले के साथ आने वाला है। फोन 6.9mm के स्लिम प्रोफाइल में आएगा। फोन का वजन 203 ग्राम बताया गया है। Huawei Pura 90 Pro में 6.59 इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा। फोन में फ्लैट पैनल होगा। इसमें कंपनी 6000mAh की बैटरी देने जा रही है। फोन 8.3mm की मोटाई में होगा। फोन का वजन 219 ग्राम बताया गया है।
सीरीज का टॉप वेरिएंट Pura 90 Pro Max होगा जिसके स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले चर्चा में हैं। फोन में 6.87 का डिस्प्ले बताया गया है। इसमें भी फ्लैट डिस्प्ले होगा। फोन में 6000mAh बैटरी बताई गई है। फोन की मोटाई 8.5 mm होगी। इसका वजन 232 ग्राम बताया है।
चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के मुताबिक, फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा आ सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। Pura 90 Pro Max में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा आ सकता है। दोनों प्रो मॉडल 6000mAh की विशाल बैटरी कैपिसिटी के साथ आ सकते हैं। फोन में IP68 रेटिंग देखने को मिलेगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें