• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90s Pro, Pura 90s Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ

50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90s Pro, Pura 90s Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ

Huawei ने ग्लोबल स्तर पर Huawei Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max को लॉन्च कर दिया है।

50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90s Pro, Pura 90s Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Huawei

Huawei Pura 90s Pro में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Huawei Pura 90s Pro में 6.6 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Pura 90s Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Huawei Pura 90s Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Huawei ने ग्लोबल स्तर पर Huawei Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max को लॉन्च कर दिया है। इन नए स्मार्टफोन में Kirin 9030S चिपसेट दिया गया है। इन दोनों ही फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों स्मार्टफोन्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किए गए हैं। यहां हम आपको Huawei Pura 90s Pro और Pura 90s Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Huawei Pura 90s Pro, Pura 90s Pro Max Price

Huawei Pura 90s Pro के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,699 (लगभग 87,200), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 3,999 (लगभग 94,200) है। वहीं Pura 90s Pro Max के 12GB+512GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत MYR 4,899 (लगभग 1,15,400) है। Pura 90s Pro फोन Guava Soda, Orange Soda, Coconut White और Mulberry Black कलर में आता है। जबकि Pura 90s Pro Max को Blush Gold, Orange Ocean, Blaze Purple और Graphite Black में खरीदा जा सकता है। दोनों ही फोन फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए मलेशिया में उपलब्ध है और आने वाले महीनों में ये अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी उपलब्ध होंगे।

Huawei Pura 90s Pro, Pura 90s Pro Max Specifications

Huawei Pura 90s Pro में 6.6 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 2760x1256 पिक्सल,  1Hz-120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 300Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 460ppi पिक्सल डेंसिटी है। वहीं Pura 90s Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 2880x1308 पिक्सल, 1Hz-120Hz तक एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 300Hz तक टच सैंपलिंग रेट और 460ppi की पिक्सल डेंसिटी है। ये दोनों ही फोन Huawei के Kirin 9030S ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हैं। वहीं EMUI 16 पर काम करते हैं। Pura 90s Pro में 12GB RAM और 256GB या 512GB स्टोरेज मिलती है, जबकि Pura 90s Pro Max में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है। Huawei ने EMUI 16 में अपना Celia AI एसिस्टेंट शामिल किया है। यह रूट प्लानिंग, घूमने की जगहों के सुझाव, राइड बुकिंग, शेड्यूल मैनेजमेंट, रिमाइंडर, वॉयस कॉल और कई सिस्टम फंक्शंस को सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pura 90s Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का मैक्रो टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं Pura 90s Pro Max में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इन दोनों ही फोन में 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेल्फी कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, नियरलिंक E2.0, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ड्यूल बैंड पोजिशनिंग जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल है। सिक्योरिटी के लिए ये फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हैं।

इन दोनों ही फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। Pura 90s Pro में 66W वायर्ड हुवावे सुपरचार्ज और 50W वायरलेस हुवावे सुपरचार्ज का सपोर्ट मिलता है। जबकि Pura 90s Pro Max में 100W वायर्ड और 80W वायरलेस हुवावे सुपरचार्ज की सुविधा मिलती है। ये फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन के मामले में Pura 90s Pro की लंबाई 157.8 मिमी, चौड़ाई 74.5 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 213.5 ग्राम है। जबकि Pura 90s Pro Max की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 77.1 मिमी, मोटाई 8.1 मिमी और वजन 230.5 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »