HONOR Watch X5 हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 14 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
HONOR ने चीन में नई स्मार्टवॉच HONOR Watch X5 को लॉन्च कर दी है। HONOR Watch X5 में 1.97 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 390×450 पिक्सल और 302 PPI है। यह वॉच 5ATM + IP68 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। इस वॉच में दी गई बैटरी सामान्य तौर पर 14 घंटे तक चल सकती है और AOD के साथ 5 दिनों तक चल सकती है।