HMD ने भारत में 101 4G और 102 4G पेश किए हैं। HMD 101 4G और HMD 102 4G में 2 इंच की QQVGA डिस्प्ले दी गई है। ये दोनों ही फोन Unisoc 8910 FF-S प्रोसेसर से लैस किए गए हैं। स्टोरेज की बात करें तो इनमें 24MB रैम और 16MB स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। ये फोन S30+ RTOS पर काम करते हैं। दोनों ही धूल और छींटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस हैं।