AI वीडियो जनरेशन की रेस में अब Elon Musk भी पूरी तरह उतर गए हैं। उनका नया Grok Imagine 0.9 अपडेट सिर्फ 15 सेकंड में वीडियो बनाता है और OpenAI के Sora 2 को सीधी टक्कर देता है। मस्क का दावा है कि अगले साल तक Grok पूरी फिल्में जनरेट करने में सक्षम होगा। हालांकि, यूजर्स के बीच इस पर मिली-जुली राय देखने को मिल रही है।