Green Technology

Green Technology - ख़बरें

  • बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
    KETO Motors ने हैदराबाद में Ethanol आधारित मोबाइल EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी लॉन्च की है। इस तकनीक में Ethanol से चलने वाला जनरेटर बिजली पैदा करता है, जिसके जरिए इलेक्ट्रिक वाहनों की बैटरी चार्ज की जाती है। यह सिस्टम उन जगहों पर भी EV चार्जिंग की सुविधा दे सकता है, जहां ग्रिड आधारित चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध नहीं है। कंपनी का कहना है कि इस तकनीक का इस्तेमाल हाईवे, रिमोट एरिया, इवेंट्स और फ्लीट ऑपरेशन जैसी जगहों पर किया जा सकता है। इसी इवेंट में कंपनी ने अपनी पहली 9-मीटर कमर्शियल इलेक्ट्रिक बस भी पेश की।
  • दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
    भारत ने क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से ग्रीन हाइड्रोजन बनाने का सफल प्रदर्शन किया है। तमिलनाडु के कल्पक्कम स्थित IGCAR में विकसित इस तकनीक में BARC के Copper-Chlorine Thermochemical Process का इस्तेमाल किया गया है। इसकी मदद से बिना कार्बन एमिशन के ग्रीन हाइड्रोजन तैयार की जा सकती है। इस उपलब्धि के बाद न्यूक्लियर रिएक्टर सिर्फ बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि भविष्य में ग्रीन हाइड्रोजन भी तैयार कर सकेंगे। इससे भारत के क्लीन एनर्जी मिशन और ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
  • MG Motors ने लॉन्च की Windsor EV, 9.99 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस
    इसे चार कलर्स - Pearl White, Clay Beige, Turquoise Green और Starburst Black में उपलब्ध कराया गया है। इसका केबिन लग्जरी और टेक्नोलॉजी दोनों के एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। Windsor EV के लिए बुकिंग्स तीन अक्टूबर और इसकी डिलीवरी 12 अक्टूबर से शुरू होगी

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »