CES 2026 में Dell ने Alienware सीरीज में नए गेमिंग लैपटॉप पेश किए गए हैं। कंपनी ने नए Area-51 गेमिंग लैपटॉप पेश किए हैं जो 16 इंच और 18 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। इसी के साथ Alienware 16X Aurora को पेश किया गया है जो कि कंपनी के पतले और हल्के लैपटॉप मॉडल्स में शामिल किया गया है। तीनों ही लैपटॉप Intel Core Ultra 200HX चिपसेट से लैस होकर आते हैं। इनमें NVIDIA GeForce RTX 50-सीरीज लैपटॉप जीपीयू दिए गए हैं।
Dell के अपडेटेड लैपटॉप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, DES और देश के अन्य रिटेल शॉप पर उपलब्ध होंगे। Dell XPS मॉडल की सेल 25 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि Alienware M16 R2 और Inspiron 14 Plus फिलहाल खरीद के लिए उपलब्ध हैं।