Dashcams

Dashcams - ख़बरें

  • boAt की डैशकैम मार्केट में एंट्री! GPS, ADAS सपोर्ट के साथ लॉन्च किए 3 मॉडल, कीमत Rs 2,499 से शुरू
    boAt ने भारतीय बाजार में HIVE Dashcam सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें HIVE Dashcam E1, M1 और F1 शामिल हैं। इस नई सीरीज में लूप रिकॉर्डिंग, इमरजेंसी फुटेज लॉक, GPS लॉगिंग और HiveCam ऐप सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। टॉप वेरिएंट HIVE Dashcam F1 में डुअल चैनल 4K रिकॉर्डिंग और AI बेस्ड ADAS फीचर्स मिलते हैं। वहीं E1 और M1 मॉडल्स रोजमर्रा की ड्राइव रिकॉर्डिंग और रूट डॉक्यूमेंटेशन पर फोकस करते हैं। HIVE Dashcam सीरीज Amazon और boAt की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • CP PLUS CP-F83C Review: Rs 15,000 के अंदर बेस्ट डैशकैम?
    भारत में बढ़ते ट्रैफिक और रोड सेफ्टी के चलते डैशकैम अब कारों के लिए जरूरी गैजेट बन चुके हैं। CP PLUS का CP-F83C डैशकैम 4K रिकॉर्डिंग, 8MP सेंसर, 4-इंच टचस्क्रीन और बिल्ट-इन GPS के साथ आता है। यह Android और iOS दोनों से कनेक्ट हो सकता है और CarKam ऐप के जरिए वीडियो देखना आसान बनाता है। इसमें ADAS और स्पीड लिमिट अलर्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं, हालांकि ADAS केवल 2K मोड में ही काम करता है। कीमत ₹15,499 होने के बावजूद यह GPS, Wi-Fi और थ्री-चैनल सेटअप जैसे फीचर्स से इसे जस्टिफाई करता है। डे-लाइट में वीडियो क्वॉलिटी बेहतरीन है, जबकि लो लाइट में थोड़ी कम। कुल मिलाकर, यह व्लॉगिंग और सेफ्टी दोनों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, अगर बजट की दिक्कत नहीं है।
  • Dylect ने भारत में लॉन्च की Sony STARVIS 2 सेंसर, ADAS सिस्टम वाली स्मार्ट डैशकैम सीरीज, जानें कीमत
    Dylect ने भारत में अपनी नई स्मार्ट डैशकैम सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें तीन वेरिएंट - सिंगल चैनल, डुअल चैनल और थ्री चैनल शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इस लाइनअप को इंडियन रोड कंडीशन्स और यूजर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सिंगल चैनल वेरिएंट में इनबिल्ट स्क्रीन दी गई है, जबकि डुअल और थ्री चैनल वर्जन Sony STARVIS 2 IMX675 सेंसर से लैस हैं जो लो-लाइट में बेहतर रेकॉर्डिंग में मदद करते हैं। Dylect डैशकैम सीरीज की कीमत 3,499 रुपये से शुरू होती है और यह कंपनी की वेबसाइट, Amazon और Flipkart पर उपलब्ध है।
  • Qubo ने भारत में लॉन्च किए नए कार डैशकैम, अब आराम से कर पाएंगे ड्राइविंग की रिकॉर्डिंग, देखें कैसे हैं फीचर्स
    Qubo Dashcam Pro डैशकैम लाइनअप भारतीय बाजार में पेश हुई है। Sony Starvis 2 के साथ Qubo Dashcam Pro 3K की कीमत 10,990 रुपये, Qubo DashCam Pro 2.7K की कीमत 7,990 रुपये और Qubo DashCam Pro 2K की कीमत 3,990 रुपये है। Qubo Dashcam Pro 3K एक टॉप एंड मॉडल है, जिसमें 5 मेगापिक्सल का सुपर वाइड 140° FOV सोनी STARVIS 2 IMX675 सेंसर दिया गया है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »