CIBIL स्कोर ऑनलाइन कैसे करें चेक, ये तरीके आएंगे आपके काम
चाहे आप घर खरीद रहे हैं या फिर कार, फोन या लैपटॉप आदि। भारत में अधिकतर बैंक आसान EMI ऑप्शन प्रदान करते हैं, जिससे आप आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि ऐसे लोन पर ब्याज के दर बैंक निर्धारित करते हैं। सबसे खास बात यह है कि लोन के लिए तय होने वाली ब्याज दर आपके CIBIL स्कोर के साथ-साथ आपकी इनकम, एंप्लॉयर, लोन के प्रकार और मौजूदा लोन पॉलिसी आदि पर निर्भर करता है।