Covid-19 टीका लगवाने का इच्छुक व्यक्ति अपने आसपास के किसी भी वैक्सीनेशन सेंटर पर खुद को रजिस्टर करवा सकता है या CoWIN पोर्टल व Aarogya Setu ऐप के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।
Covid-19 का टीका सबसे पहले 60 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों को लगाया जाएगा। इसके अलावा एक से ज्यादा स्थाई बिमारियों से जूझ रहे 45 साल या उससे अधिक उम्र वाले व्यक्तियों को प्राथमिकता के साथ टीका लगाया जाएगा।