Ather Ota Updates

Ather Ota Updates - ख़बरें

  • Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर यूजर्स की बल्ले-बल्ले! सॉफ्टवेयर अपडेट से डिस्प्ले बन जाएगा टचस्क्रीन
    Ather Energy ने अपने लोकप्रिय फैमिली ई-स्कूटर, Ather Rizta के Z वेरिएंट को एक बड़ा टेक्नोलॉजी बूस्ट दिया है। अब इस मॉडल में ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के जरिए टचस्क्रीन डिस्प्ले की सुविधा जोड़ दी गई है और हैरानी की बात ये है कि इसके लिए किसी तरह का हार्डवेयर बदलने की जरूरत नहीं पड़ी। यानी पुराने स्कूटर मालिक, जिन्होंने पहले Z वेरिएंट खरीदा था, वे भी इस नए प्रीमियम फीचर का फायदा उठा सकेंगे। यह अपग्रेड Ather Community Day 2025 इवेंट में CEO Tarun Mehta ने घोषित किया। साथ ही Eco Mode, रिफ्रेश UI और नए Terracotta Red कलर ऑप्शन को भी अनाउंस किया गया।
  • इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने वालों के लिए Ather का मजेदार 'Bug' मैसेज!
    Ather Energy ने अपने यूजर्स तक एक OTA अपडेट के रिलीज नोट्स पहुंचाने का मजेदार तरीका अपनाया है। इस अपडेट के रिलीज नोट्स में "बग्स" का जिक्र करते हुए एक रोचक तुलना की गई है, जिसमें मधुमक्खियों और बड़ी आंखों वाले बग्स की उपयोगिता को दर्शाया गया है। एथर ने बताया है कि कुछ बग्स, जैसे मधुमक्खियां, हमारे पर्यावरण के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं, जबकि कुछ अन्य बग्स केवल परेशानियों का सबब बनते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »