Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ
Apple एक क्लैमशेल फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है। इस डिवाइस का साइज करीबन Samsung Galaxy Z Flip 7 के जैसा होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple अपने आगामी iPhone फोल्ड को लेकर कंफर्म है और कंपनी का मानना है कि इससे फोल्डेबल iPhone की डिमांड बढ़ेगी। iPhone fold एक यूनिक डिवाइस होने की उम्मीद है, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 या गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड से छोटा होगा।