इस सेल में कस्टमर्स को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर पांच प्रतिशत का कैशबैक उपलब्ध दिया जा रहा है। इसमें कस्टमर्स को बहुत से प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट EMI के साथ ही एक्सचेंज ऑफर के बेनेफिट भी मिल सकते हैं।
Anker Air 2 पावर बैंक Anker की ओर से लेटेस्ट मिनी पावर बैंक के रूप में लॉन्च किया गया है। खास बात यह भी है कि पावर बैंक MagSafe कम्पैटिबल iPhone के लिए भी उपयोगी है। Anker Air 2 में 5000mAh की बैटरी आती है। इसकी रेटेड आउटपुट कैपिसिटी 5V पर 3000mAh की है। यह 20W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 7.5W मेग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है।
Anker की ओर से पावर बैंक Anker Prime का नया वर्जन लॉन्च किया गया है। यह नया पावर बैंक 20,000mAh बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने इसमें फास्ट चार्जिंग फीचर भी जोड़ा है। बड़ी बैटरी कैपिसिटी के साथ आने वाला ये पावर बैंक 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इन अपग्रेड्स को अधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है।
Anker 322 Magnetic Power Bank को इस वक्त Amazon पर सस्ती कीमत में लिस्ट किया गया है। इसे मात्र 999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि डिवाइस का MRP Rs 5,199 है। कंपनी 81% की छूट दे रही है। इसके अलावा HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 6 महीने या उससे ज्यादा के लिए ट्रांजैक्शन किया जाता है तो 1250 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।