Microsoft ने 650 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कंपनी का कहना है कि वह अपने गेमिंग डिवीजन का ढांचा पुनर्स्थापित कर रही है। सिर्फ कॉर्पोरेट और सपोर्ट रोल इस छंटनी से प्रभावित होंगे। इस कदम से कंपनी के गेम स्टूडियो और बिजनेस यूनिट्स को सहारा मिलेगा। Activision Blizzard खरीदने के बाद कंपनी का गेमिंग रिवेन्यु बढ़ा है लेकिन Xbox के अन्य बिजनेस संघर्ष कर रहे हैं।
इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी गेमिंग डिविजन से लगभग 1,900 वर्कर्स की छंटनी करने का फैसला किया था। इनमें Activision Blizzard और Xbox के वर्कर्स शामिल थे
इस सप्ताह की शुरुआत में माइक्रोसॉफ्ट की मार्केट वैल्यू तीन लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा हो गई थी। दुनिया की दूसरी सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी के तौर पर इसने अपना स्थान बरकरार रखा था
पिछले हफ्ते, Activision ने घोषणा की थी कि Call of Duty: Vanguard, Call of Duty: Warzone, और Call of Duty: Mobile प्लेयर्स को एक स्पेशल ऑपरेटर के रूप में फेमस रैपर Snoop Dogg मिलेगा।