Aadhaar Mobile App

Aadhaar Mobile App - ख़बरें

  • मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
    केंद्र सरकार ने स्मार्टफोन में आधार ऐप को पहले से इंस्टॉल करना अनिवार्य बनाने की योजना को रद्द कर दिया है। UIDAI के मुताबिक, इस प्रस्ताव की समीक्षा आईटी मंत्रालय ने की और इसे लागू न करने का फैसला लिया गया। इस योजना के तहत हर स्मार्टफोन में आधार ऐप पहले से मौजूद होता, लेकिन मोबाइल कंपनियों ने लागत, सुरक्षा और ग्लोबल कम्पैटिबिलिटी को लेकर चिंता जताई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple और Samsung जैसी कंपनियों ने इसका विरोध किया था। अब यूजर्स को जरूरत पड़ने पर आधार ऐप खुद डाउनलोड करना होगा और यह अनिवार्य नहीं रहेगा।
  • अब Aadhaar ऐप से घर बैठे अपडेट करें अपना मोबाइल नंबर, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार संबिधित सर्विसेज के लिए नया Aadhaar ऐप लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस ऐप का लिमिटेड वर्जन पहले से ही उपलब्ध था, लेकिन अब इसकी फुल सर्विस उपलब्ध हो गई हैं। नया आधार ऐप में एक अहम बदलाव लेकर आया है, जिससे नागरिक अब ओटीपी और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके आधार डाटाबेस में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आधार सेंटर पर जाने की जरूरत को खत्म करती है।
  • घर बैठे Aadhaar में अपडेट कर पाएंगे मोबाइल नंबर और एड्रेस, UIDAI ला रहा नया फीचर
    UIDAI के नए फीचर के बाद Aadhaar ऐप के जरिए यूजर्स अपने घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल नंबर और एड्रेस को अपडेट कर पाएंगे। UIDAI ने X पर कई पोस्ट के जरिए जल्द आने वाले इन फीचर्स की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि आधार ऐप के जरिए एड्रेस और मोबाइल नंबर अपडेट करना संभव होगा। UIDAI एनरोलमेंट सेंटर पर जाने की जरूरत को खत्म करना चाहता है, जिसमें लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है और इंतजार करना पड़ता है।
  • EPFO ने दी खुशखबरी, अब कर्मचारी चेहरा दिखा कर जनरेट कर पाएंगे UAN नंबर
    ईपीएफओ के सदस्य अब फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए यूएएन जनरेट कर पाएंगे और उससे अलावा अन्य सर्विस का लाभ उठा पाएंगे। मंडाविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फेस ऑथेंटिकेशन का उपयोग करके UAN जारी करने और एक्टिवेशन के लिए एडवांस डिजिटल सर्विस शुरू की हैं, जो करोड़ों मेंबर्स के लिए कॉन्टैक्टलेस (संपर्क रहित), सुरक्षित और फुल डिजिटल सर्विस प्रदान करने की दिशा में एक जरूरी कदम है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »