बिना इंटरनेट TV पर कास्ट करें लैपटॉप-टैबलेट, Portronics ने लॉन्च किया नया वायरलेस गैजेट
Portronics ने भारत में अपना नया Sky Cast Type-C to HDMI स्क्रीन कास्ट डिवाइस लॉन्च किया है, जो बिना WiFi या ऐप के 4K@50Hz तक स्क्रीन कास्टिंग सपोर्ट करता है। यह डिवाइस ट्रांसमीटर और रिसीवर के जरिए काम करता है और प्लग-एंड-प्ले फीचर के साथ आता है। इसमें 100W Power Delivery पास-थ्रू चार्जिंग, 10 मीटर तक वायरलेस रेंज और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसे प्रेजेंटेशन, गेमिंग और एंटरटेनमेंट के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और यह ऑनलाइन व ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है।