Vodafone के इन दो प्लान में हर दिन मिलेगा 1.6 जीबी डेटा

टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने हाल ही में अपने दो प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है। जानें इनके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 28 जनवरी 2019 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone के 209 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा प्रतिदिन 1.6 जीबी डेटा
  • वोडाफोन के इस प्लान में पहले मिलता था प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा
  • 28 दिनों और 84 दिनों की वैधता के साथ आते हैं Vodafone के ये प्लान

Vodafone के इन दो प्लान में हर दिन मिलेगा 1.6 जीबी डेटा

टेलीकॉम कंपनी Vodafone ने हाल ही में 209 रुपये और 479 रुपये वाले अपने दो प्रीपेड प्लान को संशोधित किया है। वोडाफोन ने यह कदम अपने यूजर्स को अधिक डेटा देने के मकसद से उठाया है। प्लान में बदलाव के बाद अब Vodafone के ये दोनों प्लान प्रतिदिन 1.6 जीबी डेटा के साथ आ रहे हैं। कुछ समय पूर्व कंपनी ने अपने 199 रुपये वाले पैक में भी बदलाव किया था। पहले यह प्लान प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा के साथ आता था लेकिन अब बदलाव के बाद इस प्लान के साथ हर रोज 1.5 जीबी डेटा दिया जाता है।

199 रुपये और 209 रुपये वाले प्लान में केवल अतिरिक्त 100 एमबी का अंतर है। Reliance Jio के 198 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान से मुकाबले के लिए Vodafone ने अपने प्लान में बदलाव किया है। Vodafone के 209 रुपये वाले प्रीपेड पैक के साथ अब प्रतिदिन 1.5 जीबी नहीं बल्कि 1.6 जीबी डेटा दिया जाएगा।
 

Photo Credit: Vodafone

28 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान के साथ डेटा के अलावा बिना एफयूपी (फेयर यूसेज पॉलिसी) लिमिट के अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और Vodafone Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है। Vodafone का 479 रुपये वाला प्रीपेड पैक भी अब प्रतिदिन 1.5 जीबी नहीं बल्कि 1.6 जीबी डेटा के साथ आएगा।

इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस और Vodafone Play का सब्सक्रिप्शन मिलता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। बता दें कि सबसे पहले इस बदलाव को वेबसाइट Telecom Talk ने रिपोर्ट किया है।
Advertisement
 

Photo Credit: Vodafone

Vodafone के ये दोनों प्रीपेड पैक Reliance Jio के 198 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान से मुकाबला करेंगे। रिलायंस जियो के ये प्लान प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस, जियो ऐप्स सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। 198 रुपये और 448 रुपये वाले प्लान की वैधता क्रमश: 28 दिनों और 84 दिनों की है।

Vodafone ने हाल ही में रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से नया 1,499 रुपये का रीचार्ज पैक उतारा था। नए वोडाफोन रीचार्ज पैक में वोडाफोन सब्सक्राइबर को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 1 जीबी 4जी/ 3जी डेटा मिलेगा। 1,499 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक में सभी प्रीपेड ग्राहकों को Vodafone Play ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Vodafone prepaid recharges, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.