Vodafone ने लॉन्च किए तीन नए प्रीपेड पैक, हर दिन मिलेगा 1.5 जीबी डेटा

रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से Vodafone ने नए प्रीपेड पैक लॉन्च किए हैं जिसमें सब्सक्राइबर को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। नए Vodafone रीचार्ज पैक 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये के हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अगस्त 2018 16:55 IST
ख़ास बातें
  • 209 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिनों की है
  • वोडोफोन सब्सक्राइबर 479 रुपये में 84 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा पाएंगे
  • 529 रुपये वाला Vodafone पैक में 90 दिनों की वैधता के साथ आता है
रिलायंस जियो को चुनौती देने के मकसद से Vodafone ने नए प्रीपेड पैक लॉन्च किए हैं जिसमें सब्सक्राइबर को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। नए Vodafone रीचार्ज पैक 209 रुपये, 479 रुपये और 529 रुपये के हैं। बता दें कि टेलीकॉम कंपनी के पास पहले से 199 रुपये, 448 रुपये और 509 रुपये के रीचार्ज प्लान हैं जिसमें इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.4 जीबी मिलता है। 209 रुपये का वोडाफोन रीचार्ज पैक 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस दौरान इस्तेमाल के लिए हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। 479 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक की वैधता 84 दिनों की है और 529 रुपये वाले पैक की 90 दिनों की। वहीं, Reliance Jio की ओर से मात्र 149 रुपये में हर दिन 1.5 जीबी डेटा वाला पैक मिल जाता है। बता दें कि वोडाफोन के लेटेस्ट रीचार्ज पैक अभी चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध हैं।

जैसा कि हमने आपको बताया, 209 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक में यूज़र को 28 दिनों तक हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलता है। Vodafone प्रीपेड सब्सक्राइबर 479 रुपये खर्चकर 84 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा पा सकते हैं। वहीं, 529 रुपये वाले पैक में 90 दिनों तक इतना ही डेटा मिलेगा। वोडाफोन के सभी नए रीचार्ज पैक "अनलिमिटेड" लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा के साथ आते हैं। हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त मिलेगा। Vodafone Play ऐप का भी मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा सिर्फ 100 अलग नंबर तक सीमित है। अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। हर दिन सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त कॉल हो पाएंगे और हफ्ते में 1000 मिनट।
Advertisement
 

वोडाफोन के नए रीचार्ज पैक को इस्तेमाल में लाने के लिए आपको वोडाफोन की वेबसाइट या मायवोडाफोन ऐप पर जाना होगा। बता दें कि नए रीचार्ज अभी चुनिंदा सर्कल में ही उपलब्ध हैं। वोडाफोन के नए रीचार्ज पैक के बारे में सबसे पहले जानकारी टेलीकॉम टॉक ने दी।

वोडाफोन के लेटेस्ट रीचार्ज पैक के जवाब में रिलायंस जियो का हर दिन 1.5 जीबी डेटा वाला सबसे सस्ता प्लान 149 रुपये का है। इसकी वैधता 28 दिनों की है। 349 रुपये, 399 रुपये और 449 रुपये के जियो रीचार्ज प्लान भी हैं जिनमें हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone, Reliance Jio

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.