Vodafone 16 रुपये में दे रही है 1 जीबी डेटा

Vodafone Filmy Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक नया रीचार्ज प्लान पेश किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2019 11:50 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone के 16 रुपये वाले प्लान में मिल रहा 1 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा
  • Vodafone.in और My Vodafone ऐप पर उपलब्ध है प्लान
  • Vodafone के 16 रुपये वाले प्लान को 'फिल्मी रीचार्ज' नाम दिया गया है

Vodafone 16 रुपये में दे रही है 1 जीबी डेटा

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन (Vodafone) ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक नया रीचार्ज प्लान पेश किया है। Vodafone के इस 16 रुपये वाले प्लान को 'फिल्मी रीचार्ज' (Vodafone Filmy Recharge) नाम दिया गया है। वोडाफोन (Vodafone) के इस नए प्लान के साथ प्रीपेड सब्सक्राइबर्स को 24 घंटे के लिए 1 जीबी 2जी/ 3जी/ 4जी डेटा दिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि वोडाफोन (Vodafone Prepaid Recharge Plan) का यह लेटेस्ट डेटा प्लान वाला रीचार्ज चुनिंदा सर्किल के लिए है जैसे कि असम, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र के लिए।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि वोडाफोन का 16 रुपये वाला यह प्रीपेड रीचार्ज प्लान कंपनी की वेबसाइट Vodafone.in, My Vodafone ऐप और ऑथोराइज्ड रिटेलर पर उपलब्ध है। Vodafone के पास अन्य डेटा-एक्सक्लूसिव प्लान भी हैं जिनकी कीमत क्रमश: 33 रुपये, 49 रुपये और 98 रुपये है।
Advertisement

Vodafone.in वेबसाइट पर आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, 16 रुपये वाला फिल्मी रीचार्ज प्लान 24 घंटे की वैधता के साथ आता है और 1 जीबी डेटा प्रदान करता है। इस प्लान का उद्देश्य यह है कि Vodafone के प्रीपेड यूज़र्स पूरा दिन मूवी और वीडियो का लुत्फ उठा पाएं। गौर करने वाली बात यह है कि वोडाफोन का यह 16 रुपये वाला प्रीपेड प्लान वॉयस या एसएमएस की सुविधा से लैस नहीं है। इस प्लान की वैधता 1 दिन की है। इसका मतलब यह नया विकल्प आपके अकाउंट की वैधता को बढ़ाने के लिए नहीं है।  
 

वोडाफोन (Vodafone) का 16 रुपये वाले रीचार्ज प्लान असम, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गोवा सर्किल के लिए उपलब्ध है। TelecomTalk ने सबसे पहले इसे रिपोर्ट किया था। 16 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान के अलावा वोडाफोन के पास 28 रुपये, 33 रुपये और 49 रुपये वाले डेटा एक्सक्लूसिव प्लान भी हैं।
Advertisement

Vodafone ने पिछले महीने “Youth Offer” को पेश किया था। Vodafone के इस खास ऑफर के तहत प्रीपेड यूज़र को अमेज़न प्राइम के वार्षिक सब्सक्रिप्शन पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलता है। कंपनी ने हाल ही में अपने 509 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया था। अब इसमें ग्राहकों को 90 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। पहले 509 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vodafone, Rs 16 Vodafone recharge
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.