Vodafone का नया प्रीपेड प्लान, 199 रुपये में अनलिमिटेड कॉल

जियो को चुनौती देने के लिए वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि वोडाफोन इंडिया लगातार अपने ग्राहकों के लिए नए ऑफर पेश कर रही है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 नवंबर 2017 17:25 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन के नए प्रीपेड पैक की कीमत 199 रुपये है
  • 199 रुपये वाले पैक की वैधता 28 दिन है
  • इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड कॉल व 1 जीबी डेटा मिलता है
जियो को चुनौती देने के लिए वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि वोडाफोन इंडिया लगातार अपने ग्राहकों के लिए नए ऑफर पेश कर रही है। कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 199 रुपये वाला नया रीचार्ज पैक लेकर आई है। इसक पैक के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल के अलावा डेटा की सुविधा भी मिलेगी। वोडाफोन ने अपने नए प्लान को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।

वोडाफोन के नए प्रीपेड रीचार्ज पैक की कीमत 199 रुपये है। इस पैक में ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को 1 जीबी 4जी/3जी डेटा भी 28 दिन के लिए मिलता है। इस रीचार्ज पैक की वैधता 28 दिन है।

मंगलवार को एयरसेल ने भी अपने नए ग्राहकों के लिए अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल वाला प्लान पेश किया था जिसकी कीमत 148 रुपये है। 148 रुपये वाले टैरिफ प्लान में 30 दिन के लिए ग्राहकों को असीमित वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 28 दिनों के लिए 2 जीबी डेटा का भी ऑफर है। इससे पहले एयरसेल ने सोमवार को देशभर में अपने सब्सक्राइबर के लिए 104 रुपये वाला पैक पेश किया था। इससे रीचार्ज कराने पर ग्राहक साल भर के लिए 20 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉल कर पाएंगे।

वोडाफोन के लेटेस्ट प्लान की तुलना में देखा जाए तो रिलायंस जियो 149 रुपये में 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा है। इसके साथ ही इस्तेमाल के लिए 4.2 जीबी डेटा भी 28 दिन के लिए देती है। रिलायंस जियो के इस पैक की वैधता 28 दिन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.