Vodafone दे रही है चुनिंदा माइक्रोमैक्स स्मार्टफोन पर 2,200 रुपये तक कैशबैक

वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को माइक्रोमैक्स के साथ एक नई साझेदारी का ऐलान कर दिया। इस ऑफर के तहत माइक्रोमैक्स के कई एंट्री-लेवल 4जी स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। नए ऑफर को पिछले महीने हुई वोडाफोन और माइक्रोमैक्स के बीच पहली साझेदारी के बाद पेश किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 नवंबर 2017 17:14 IST
वोडाफोन इंडिया ने गुरुवार को माइक्रोमैक्स के साथ एक नई साझेदारी का ऐलान कर दिया। इस ऑफर के तहत माइक्रोमैक्स के कई एंट्री-लेवल 4जी स्मार्टफोन पर कैशबैक ऑफर किया जा रहा है। नए ऑफर को पिछले महीने हुई वोडाफोन और माइक्रोमैक्स के बीच पहली साझेदारी के बाद पेश किया गया है। पिछले महीने वोडाफोन ने माइक्रोमैक्स भारत 2 अल्ट्रा पर कैशबैक ऑफर दिया था जिससे फोन की प्रभावी कीमत 999 रुपये पर आ गई थी। गौर करने वाली बात है कि, 'प्रभावी कीमत' के ट्रेंड ने उस समय रफ्तार पकड़ी जब जुलाई में रिलायंस जियो ने शून्य प्रभावी कीमत वाले जियो फोन पर कैशबैक की घोषणा की थी।

गुरुवारको लॉन्च किए गए ऑफर की बात करें तो, वोडाफोन चार माइक्रोमैक्स फोन पर कैशबैक दे रही है। इनमें माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस, माइक्रोमैक्स भारत 3, माइक्रोमैक्स भारत 4 और माइक्रोमैक्स कैनवस 1 शामिल हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए, मौज़ूदा और नए ग्राहकों को ऊपर बताए गए किसी भी स्मार्टफोन को खरीदना होगा। इसके बाद 36 महीनों के लिए कम से कम 150 रुपये प्रति महीने का रीचार्ज कराना होगा। पहले 18 महीने के खत्म होने पर, ग्राहकों को 900 रुपये का कैशबैक मिलेगा और फिर अगले 18 महीने बाद 1,300 रुपये कैशबैक मिलेगा। इस तरह कुल 2,200 रुपये कैशबैक मिलेगा और दोनों कैशबैक को सब्सक्राइबर के वोडाफोन एम-पैसा वॉलेट में क्रेडिट किया जाएगा।

मॉडल नाम 18 महीने बाद कैशबैक 36 महीने बाद कैशबैक हैंडसेट
एमओपी
कुल कैशबैक प्रभावी कीमत
भारत 2 प्लस 900 रुपये 1,300 रुपये 3,749 रुपये 2,200 रुपये 1,549 रुपये
भारत 3 900 रुपये 1,300 रुपये 4,499 रुपये 2,200 रुपये 1,549 रुपये
भारत 4 900 रुपये 1,300 रुपये 4,999 रुपये 2,200 रुपये 2,799 रुपये
कैनवस 1 900 रुपये 1,300 रुपये 5,999 रुपये 2,200 रुपये 3,799 रुपये

माइक्रोमैक्स भारत 2 प्लस को 3,749 रुपये की कीमत के साथ पेश किया गया था। और 3 साल में मिलने वाले कुल कैशबैक के बाद फोन की प्रभावी कीमत 1,549 रुपये पर आ जाती है। माइक्रोमैक्स बारत 3 को 4,499 रुपये में लॉन्च किया गया और कैशबैक के बाद फोन की प्रभावी कीमत 2,299 रुपये हो गई है। जबकि माइक्रोमैक्स भारत 4 को 4,999 रुपये की कीमत में पेश किया था और कैशबैक के बाद डिवाइस की प्रभावी कीमत 2,799 रुपये पर आ गई है। आख़िर में माइक्रोमैक्स कैनवस 1 जिसे 5,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, उसकी कैशबक के बाद कीमत 3,799 रुपये रह गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.