Vodafone के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा 90 जीबी डेटा

Vodafone India ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। जानें इस प्लान से जुड़ी हर जानकारी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 फरवरी 2019 11:22 IST
ख़ास बातें
  • डेटा रोलओवर के साथ आता है Vodafone Red iPhone Forever प्लान
  • वोडाफोन की वेबसाइट पर लिस्ट है नया प्लान
  • Vodafone Red iPhone Forever प्लान इन सुविधाओं से है लैस

Vodafone के इस प्लान में यूजर्स को मिलेगा 90 जीबी डेटा

टेलीकॉम कंपनी Vodafone India ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान लॉन्च किया है। Vodafone Red iPhone Forever प्लान की कीमत 649 रुपये है। वोडाफोन का यह प्लान 90 जीबी डेटा के साथ आता है। अगर आप भी Vodafone के पोस्टपेड ग्राहक हैं तो यह खबर खास आप लोगों के लिए है। आइए अब आपको विस्तार से इस बात की जानकारी देते हैं कि आखिर Vodafone Red iPhone Forever प्लान के साथ आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी।

90 जीबी डेटा के अलावा 649 रुपये वाले Vodafone Red iPhone Forever प्लान के साथ आपको डेटा रोलओवर और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। वोडाफोन का यह प्लान आईफोन फॉरऐवर प्रोग्राम के साथ आता है जो iPhone यूजर को रिप्लेस्मेंट, रिपेयर और अपग्रेड की सुविधा प्रदान करेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रोग्राम iPhone 5s और इसके बाद आने वाले आईफोन मॉडल के लिए है।

वोडाफोन की वेबसाइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, Vodafone Red iPhone Forever प्लान के साथ प्रतिमाह 90 जीबी डेटा के साथ 200 जीबी तक डेटा रोलओवर की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नया पोस्टपेड प्लान अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल के साथ आता है। Vodafone यूजर को Amazon Prime और वोडाफोन प्ले का एक्सेस भी दिया जाएगा।
 

आईफोन फॉरऐवर प्रोग्राम वोडाफोन के 649 रुपये वाले प्लान को अलग बनाता है। प्रोग्राम के तहत 18 महीने से कम के आईफोन मॉडल को रिप्लेस और रिपेयर कराया जा सकेगा। यूजर को केवल 2,000 रुपये की हैंडलिंग फीस और जीएसटी का ही भुगतान करना होगा और आपका आईफोन रिपेयर हो जाएगा। प्रोग्राम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
Advertisement

आईफोन फॉरऐवर प्रोग्राम का लाभ Idea Cellular के Nirvana 649 रुपये वाले प्लान के साथ भी उठाया जा सकता है। यह प्लान भी 90 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा से लैस है। हालांकि, इस प्लान के साथ आपको अमेज़न प्राइम और वोडाफोन प्ले का एक्सेस नहीं मिलेगा। प्रोग्राम को एक्टिवेट करने के लिए आईफोन यूजर को अपने डिवाइस में आईफोन फॉरऐवर ऐप को डाउनलोड करना होगा। वेबसाइट Telecom Talk ने सबसे पहले iPhone Forever प्रोग्राम को स्पॉट किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.