वोडाफोन का नया ऑफर, पोस्टपेड ग्राहकों को मिल रहा है हर महीने 9 जीबी मुफ्त डेटा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2017 17:10 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन ने नया 4जी हैंडसेट ऑफर लॉन्च किया है
  • इस स्पेशल ऑफर के तहत तीन महीने के लिए 27 जीबी डेटा मुफ्त मिल रहा है
  • हर महीने 9 जीबी डेटा मिलेगा
रिलायंस जियो के धन धना धन ऑफर के बाद एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया जैसी बड़ी टेलीकॉम कंपनियां लगातार नए प्लान पेश कर रहीं हैं। अब वोडाफोन एक 'स्पेशल ऑफर' के तहत अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 4जी हैंडसेट पर हर महीने 9 जीबी डेटा मुफ्त दे रही है।

गैज़ेट्स 360 के साथ बातचीत में एक वोडाफोन ग्राहक सेवा केंद्र अधिकारी ने बताया कि, कंपनी एक स्पेशल ऑफर (डेटा डिलाइट ऑफर) के तहत अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 9 जीबी डेटा तीन महीने के लिए मुफ्त दे रही है। इस ऑफर के तहत तीन बिलिंग साइकिल के तक 9 जीबी डेटा प्रति महीने मिलेगा। कंपनी इस 9 जीबी डेटा के लिए अलग से कोई शुल्क नहीं वसूलेगी और यह डेटा यूज़र के रेगुलर प्लान में मिलने वाले डेटा से अलग होगा।

मुफ्त डेटा को पाने के लिए ग्राहकों को सबसे पहले वोडाफोन वेबसाइट पर जाना होगा। फिर स्पेशल ऑफर के सेक्शन में जाकर न्यू 4जी हैंडसेट ऑफर पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपना 10 अंको वाला वोडाफोन पोस्टपेड नंबर डालें। आपको नंबर पर एक ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मिलेगा। जिसे वेबसाइट पर डालकर आप इस स्पेशल ऑफर का फ़ायदा ले सकते हैं।

वोडाफोन ग्राहक सेवा केंद्र अधिकारी के मुताबिक, 9 जीबी डेटा ऑफर सभी पोस्टपेड ग्राहकों को दिया जा रहा है। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा वोडाफोन 4जी सिम पर अपग्रेड करने पर भी 4 जीबी डेटा मुफ्त मिलेगा। इस डेटा को इस्तेमाल करने के लिए 10 दिन की वैधता मिलेगी।
Advertisement
 

बता दें कि सितंबर में रिलायंस जियो  के बाज़ार में कदम रखने के बाद से टेलीकॉम कंपनियों में जंग छिड़ी हुई है। हाल ही में जियो के 309 रुपये वाले 'धन धना धन ऑफर' के आने के बाद एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों के लिए 30 जीबी डेटा तीन महीने के लिए ऑफर किया था। एयरटेल अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 10 जीबी डेटा प्रतिमाह दे रही है।
Advertisement

इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में कंपनी ने नए अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पैक पेश किए थे। वोडाफोन आई-रोम फ्री पैक चार अलग-अलग कीमतों में उपलब्ध है। 500 रुपये के पैक की वैधता 24 घंटे, 2,500 रुपये वाला पैक 7 दिन, 3,500 रुपये वाला पैक 100 दिन जबकि 5,000 रुपये वाला पैक 30 दिन की वैधता के साथ आता है। कंपनी ने आगे बताया कि अलग-अलग देशों में लगातार यात्रा करने वाले यात्री एक फ्लेक्सिबल विकल्प चुन सकते हैं जिससे एक बार पैक एक्टिवेट होने पर उन्हें 47 में से किसी देश में यात्रा करने पर 24 घंटे के लिए 500 रुपये वाले पैक के फ़ायदे मिलेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.