Vodafone Idea (Vi) फ्री दे रही है कॉलिंग और डेटा के फायदे, ऐसे करें एक्टिवेट

टेलीकॉम ऑपरेटर ने एक नया कॉम्बो वाउचर RC79 भी पेश किया है, जो टॉक टाइम को दोगुना करता है। सामान्य 79 रुपये कॉम्बो रीचार्ज में 64 रुपये का टॉकटाइम मिलता है, लेकिन इसके साथ टॉक टाइम 128 रुपये हो जाता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जून 2021 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Vi अपने कम आय वाले ग्राहकों को मुफ्त कॉलिंग और डेटा दे रही है
  • इन बेनिफिट्स की कीमत 75 रुपये है
  • एक्टिवेट करने से पहले जांचनी होगी योग्यता

Vi ने हाल ही में कम आय वालों के लिए 49 रुपये और 79 रुपये के प्लान में कुछ फायदे घोषित किए थे

Vodafone Idea (Vi) ने कम आय वर्ग (Low income group) में आने वाले ग्राहकों के लिए नए बेनिफिट की घोषणा की है। यह सीमित अवधि के लिए मुफ्त वॉयस कॉलिंग के साथ डेटा बेनिफिट देगा। टेलीकॉम दिग्गज का कहना है कि ये फ्री बेनिफिट्स 75 रुपये कीमत के हैं और इनका उद्देश्य कम आय वाले ग्राहकों को अपनों से जोड़े रखने में मदद करना है, क्योंकि धीरे-धीरे देश के कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। Vi का कहना है कि कई प्रीपेड ग्राहक लॉकडाउन अवधि के दौरान रीचार्ज करने में असमर्थ थे और यह लाभ उन्हें राहत की सांस दिलाएगा।

नया वोडाफोन आइडिया बेनिफिट (New Vodafone Idea Scheme) ग्राहकों को 50 मिनट की मुफ्त Vi to Vi कॉलिंग और कुल 50MB डेटा देता है। इन बेनिफिट्स का लाभ उठाने के लिए कुल 15 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह ऑफर प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और उन लोगों के लिए है, जो लॉकडाउन के दौरान रीचार्ज नहीं करा पाए थे। वीआई इन बेनिफिट्स को अनलॉक 2.0 बेनिफिट कह रही है, वीआई ने ग्राहकों को उनकी एलिजिबिलिटी (योग्यता) जांचने के लिए USSD कोड 44475# डायल करने या टोल-फ्री आईवीआर 121153 पर कॉल करने के लिए कहा है।

वीआई तय करेगी कि यूज़र योग्य है या नहीं और उसके बाद कंपनी यूज़र को SMS (मैसेज) के जरिए सूचित करेगी कि वह इस 75 रुपये कीमत के लाभ का फायदा उठा सकते हैं या नहीं। वैकल्पिक रूप से, Vi ग्राहक निकटतम रिटेलर्स के जरिए अपनी योगय्ता की जांच करा सकते हैं। इस बेनिफिट के एक्टिवेट होने के अगले 15 दिन के भीतर ग्राहक अपने पसंदीदा मूल्य के पैक के साथ रीचार्ज कर सकते हैं।

कम आय वाले यूज़र्स की मदद करने के लिए, Vi ने पिछले महीने 49 रुपये के रीचार्ज पैक को मुफ्त उपलब्ध (प्रति यूज़र केवल एक बार) कराया था। इस प्लान में 38 रुपये का टॉकटाइम, 300MB डेटा और 28 दिनों की वैधता मिलती है। लोकल/नेशनल कॉल के लिए 0.25 रुपये प्रति सेकंड चार्ज लिया जाता है। यदि कोई ग्राहक आधिकारिक ऐप या वेबसाइट के जरिए रीचार्ज करता है, तो उसे 200MB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है।
Advertisement

टेलीकॉम ऑपरेटर ने एक नया कॉम्बो वाउचर RC79 भी पेश किया है, जो टॉक टाइम को दोगुना करता है। सामान्य 79 रुपये कॉम्बो रीचार्ज में 64 रुपये का टॉकटाइम, 200MB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन इसके साथ टॉक टाइम 128 रुपये हो जाता है, जबकि अन्य बेनिफिट्स समान रहते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.