Vodafone Idea के इन पांच प्रीपेड प्लान मिल रहा है 5 जीबी तक अतिरिक्त डेटा

Web/App Exclusive ऑफर Vodafone और Idea दोनों ही वेबसाइट पर लिस्ट है। 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में 2 जीबी डेटा के अलावा 1 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा, यानी नए ऑफर के तहत इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 3 जीबी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 जून 2020 18:51 IST
ख़ास बातें
  • 149 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज में मिलेगा एक्स्ट्रा 1 जीबी डेटा
  • 219 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में मिलेगा 2 जीबी एक्स्ट्रा डेटा
  • 5 जीबी अतिरिक्त डेटा तीन प्रीपेड प्लान में

Vodafone Idea की कोशिश मौज़ूदा ग्राहक को नए ऑफर्स देने की

Vodafone Idea अपने Web/App एक्सक्लूसिव ऑफर के तहत चुनिंदा प्रीपेड प्लान के साथ 5 जीबी अतिरिक्त डेटा दे रही है। इस ऑफर के साथ कुल मिलाकर पांच प्रीपेड प्लान लिस्ट किए गए हैं- 149 रुपये, 219 रुपये, 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये। यह पांचों प्लान वोडाफोन आइडिया वेब/ऐप एक्सल्यूसिव ऑफर का हिस्सा हैं। जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह ऑफर केवल वेबसाइट और आधिकारिक ऐप के द्वारा किए गए वोडाफोन आइडिया रीचार्ज पर ही मान्य होगा।

Web/App Exclusive ऑफर Vodafone और Idea दोनों ही वेबसाइट पर लिस्ट है। 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में 2 जीबी डेटा के अलावा 1 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा, यानी नए ऑफर के तहत इस प्लान में आपको कुल मिलाकर 3 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा, 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन, ज़ी5 सब्सक्रिप्शन आदि 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है।

वोडाफोन आइडिया के 219 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें, तो इसमें प्रतिदिन 1 जीबी डेटा बेनेफिट के साथ 2 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि 1 जीबी प्रतिदिन डेटा के साथ आप यह 2 जीबी अतिरिक्त डेटा 28 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं। 149 रुपये के प्रीपेड प्लान में इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस, वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन और ज़ी5 सब्सक्रिप्शन मिलता है।

अब बात करते हैं 249 रुपये के प्रीपेड प्लान की, जिसमें आपको प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा मिलता है। हालांकि नए ऑफर के तहत प्रतिदिन 1.5 जीबी के साथ 28 दिनों के लिए 5 जीबी एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 एसएमएस, वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन और ज़ी5 सब्सक्रिप्शन भी 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। 399 रुपये के प्रीपेड प्लान में भी आपको यही सुविधा मिलेगी, जो 249 रुपये के रीचार्ज में प्राप्त होती है। अंतर बस वैधता का है, 399 रुपये का प्लान 56 दिन की वैधता के साथ आता है। ठीक इसी तरह 599 रुपये का प्रीपेड प्लान भी 249 रुपये के प्रीपेड प्लान बेनेफिट्स के साथ लिस्ट है, हालांकि इस प्लान में आपको इन सुविधाओं की वैधता 84 दिन के लिए प्राप्त होगी।
Advertisement

वोडाफोन आइडिया का नया Web/App Exclusive ऑफर सभी सर्कल्स में उपलब्ध है। वोडाफोन की तरह आइडिया में भी आपको इन्हीं रीचार्ज पर यही सुविधाएं मिलेंगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.