Vodafone Idea New Plans: वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान हुए महंगे, ये हैं नए पैक्स

Vodafone Idea New Plans: वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान महंगे हो गए हैं। इतना ही नहीं, Airtel और Reliance Jio ने भी अपने प्रीपेड टैरिफ महंगे कर दिए हैं।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2019 13:34 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान की शुरुआती कीमत 19 रुपये
  • 3 दिसंबर से लागू हो जाएंगे वोडाफोन आइडिया के नए प्रीपेड प्लान
  • नए Vodafone Idea रीचार्ज प्लान हर जगह होंगे उपलब्ध

Vodafone Idea New Plans: वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान हुए महंगे

Vodafone Idea New Plans: वोडाफोन आइडिया प्रीपेड सर्विस के टैरिफ आज से महंगे हो गए हैं। हाल ही में कंपनी द्वारा टैरिफ में इजाफे की घोषणा की गई थी। केवल Vodafone Idea ही ऐसा मात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी नहीं है जिसने अपने प्रीपेड प्लान को महंगा किया है, Airtel और Reliance Jio ने भी अपने प्रीपेड टैरिफ महंगे कर दिए हैं। जैसा कि हमने आपको बताया नए वोडाफोन आइडिया प्रीपेड टैरिफ 3 दिसंबर 2019 यानी आज लागू हो गए तो आइए आपको नए टैरिफ प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Vodafone Idea new prepaid tariffs

सबसे पहले बात करते हैं भारतीय उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय अनलिमिटेड पैक्स के बारे में। वोडाफोन आइडिया ने चार मंथली प्रीपेड अनलिमिटेड पैक्स को लॉन्च किया है, इन पैक्स की कीमत 149 रुपये, 249 रुपये, 299 रुपये और 399 रुपये है। डेटा और एसएमएस को छोड़कर सभी पैक में लाभ ज्यादातर समान हैं।
 
वोडाफोन आइडिया प्रीपेड प्लान एमआरपी प्लान बेनिफिट्स
149 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 1000 मिनट) , 2 जीबी डेटा, 300 एसएमएस
249 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 1000 मिनट), प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन
299 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 1000 मिनट), हर रोज 2 जीबी डेटा, 100 एसएमएस प्रतिदिन
399 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 1000 मिनट) हर रोज 3 जीबी डेटा,100 एसएमएस प्रतिदिन

अब बात 84 दिनों की वैधता वाले अनलिमिटेड पैक्स की। वोडाफोन आइडिया ने तीन प्रीपेड रीचार्ज पैक्स उतारे हैं और इनकी कीमत 379 रुपये, 599 रुपये और 699 रुपये है। डेटा और एसएमएस को छोड़कर इन पैक्स में मिलने वाले फायदे भी ज्यादातर समान हैं।

यह भी पढ़ें-  Airtel New Plans: एयरटेल यूज़र्स को अब 3 दिसंबर से चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें हर प्लान से जुड़ी डिटेल

 
वोडाफोन आइडिया प्रीपेड प्लान एमआरपी प्लान बेनिफिट्स
379 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 3000 मिनट ), 6 जीबी डेटा, 1000 एसएमएस
599 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 3000 मिनट ), 1.5 जीबी प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन
699 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 3000 मिनट ), 2 जीबी प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन

Vodafone Idea ने दो वार्षिक अनलिमिटेड पैक्स भी लॉन्च किए हैं और इस पैक्स की कीमत 1,499 रुपये और 2,399 रुपये तय की गई है, आइए अब आपको इन नए प्लान की जानकारी देते हैं।
Advertisement

यह भी पढ़ें-  Jio New Plan: जियो यूज़र्स को झटका, प्रीपेड प्लान होंगे 40 प्रतिशत तक महंगे

 
वोडाफोन आइडिया प्रीपेड प्लान एमआरपी प्लान बेनिफिट्स
1499 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 12000 मिनट ), 24 जीबी डेटा, 3600 एसएमएस
2399 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 12000 मिनट ), 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन

Advertisement
अनलिमिटेड पैक्स के अलावा, वोडाफोन आइडिया ने शॉर्ट-टर्म रिचार्ज ऑप्शन के तौर पर अनलिमिटेड सैशे भी पेश किए हैं। 19 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वोडाफोन आइडिया टू वोडाफोन आइडिया कॉल, 150 एमबी डेटा और 100 एसएमएस शामिल हैं। इस सैशे की वैधता केवल 2 दिनों की है।

जो यूज़र अनलिमिटेड पैक नहीं चाहते हैं उनके लिए Vodafone Idea ने दो कॉम्बो ऑफर भी पेश किए हैं। इन कॉम्बो वाउचर की कीमत 49 रुपये और 79 रुपये है। 49 रुपये वाले वोडाफोन आइडिया वाउचर के साथ 38 रुपये का टॉकटाइम, 100 एमबी डेटा, 2.5 पैसा प्रति सेकेंड टैरिफ चार्ज लगेगा। 79 रुपये वोडाफोन आइडिया के साथ 64 रुपये का टॉकटाइम, 200 एमबी डेटा और 1 पैसा प्रति सेकेंड टैरिफ लगेगा।
Advertisement

इसके अलावा चार नए फर्स्ट रीचार्ज ऑप्शन भी हैं और इनकी कीमत 97 रुपये, 197 रुपये, 297 रुपये और 647 रुपये है। सभी प्लान में विभिन्न आवश्यकताओं के हिसाब से बेनिफिट्स अलग-अलग हैं। गौर करने वाली बात यह है कि वोडाफोन टू वोडाफोन और वोडाफोन टू आइडिया और इसके विपरीत कॉल को ऑन नेट माना जाएगा। बैलेंस कॉल को ऑफ-नेट माना जाएगा।
 
वोडाफोन आइडिया प्रीपेड प्लान एमआरपी प्लान बेनिफिट्स वैधता
97 रुपये 45 रुपये टॉकटाइम, 100 एमबी डेटा, 1 पैसा प्रति सेकेंड टैरिफ 28 दिन
197 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 1000 मिनट ), 2 जीबी डेटा, 300 एसएमएस 28 दिन
297 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 1000 मिनट ), 1.5 जीबी प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन 28 दिन
647 रुपये अनलिमिटेड वॉयस कॉल (एफयूपी (FUP) के साथ ऑफ-नेट कॉल के लिए 3000 मिनट ), 1.5 जीबी प्रतिदिन, 100 एसएमएस प्रतिदिन 84 दिन

प्लान में फ्री यूसेज के बाद ऑफ-नेट कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क लिया जाएगा। वोडाफोन आइडिया ने बताया कि 3 दिसंबर से यूज़र MyVodafone और MyIdea ऐप के साथ वोडाफोन और आइडिया वेबसाइट के माध्यम से भी नए प्रीपेड टैरिफ ले सकेंगे। टैरिफ थर्ड-पार्टी रीचार्ज वेबसाइट, यूएसएसडी और ऑफलाइन रिटेलर्स के माध्यम से भी उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.