Vodafone-Idea ने पेश किए 2 नए प्रीपेड प्लान, 2GB डेली डेटा के साथ मिलेंगे कई बेनिफिट्स

368 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। प्लान की वैधता 30 दिनों की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2023 20:42 IST
ख़ास बातें
  • Vi ने 368 और 369 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पैक लॉन्च किए हैं
  • दोनों में अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन और 2GB डेली डेटा शामिल
  • Rs. 368 प्लान में Sunnxt और Rs. 369 में Sonliv सब्सक्रिप्शन मिलता है

Vi ने हाल ही में 549 रुपये का प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया था

Vi (Vodafone-Idea) ने हाल ही में एक 549 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज पैक पेश किया था और अब, कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो में दो नए प्लान जोड़े हैं, जो 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन का फायदा देते हैं। दोनों प्लान को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। दोनों पैक एक समान वैधता के साथ आते हैं। इनमें एकमात्र अंतर OTT सब्सक्रिप्शन से संबंधित है।

Vi ने अपनी वेबसाइट पर दो नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान को लिस्ट किया है, जिनकी कीमत 368 रुपये और 369 रुपये है। दोनों प्लान अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ SMS और OTT सब्सक्रिप्शन बेनिफिट्स देते हैं। 368 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की बात करें, तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं। प्लान की वैधता 30 दिनों की है और इस दौरान यूजर्स को 2GB डेटा प्रति दिन मिलेगा। इस प्लान में Sunnxt का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसकी वैधता 30 दिनों तक रहेगी।

वहीं, अगला प्लान 369 रुपये का है। इस प्लान में भी 368 रुपये के प्लान के समान 30 दिनों के लिए अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रति दिन, 2GB डेली डेटा जैसे फायदे मिलते हैं। हालांकि, मुख्य अंतर OTT सर्विस का है। Vi इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों के लिए Sonyliv का सब्सक्रिप्शन दे रही है।

दोनों Vodafone-Idea प्लान में V Hero Unlimited का बेनिफिट भी मिलेगा। साथ ही दोनों ही प्लान के साथ Vi की Binge all night सर्विस का लाभ भी मिलेगा। इनमें वीकेंड डेटा रोलओवर, डेटा डिलाइट्स, Vi movies & tv जैसे फायदे भी शामिल हैं। इन प्लान के लॉन्च होने की खबर सबसे पहले TelecomTalk द्वारा शेयर की गई थी।
Advertisement

बताते चलें कि Vi ने हाल ही में 549 रुपये का प्रीपेड प्लान भी लॉन्च किया है, जो 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 549 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। इसमें लोकल और नेशनल कॉल्स के लिए 2.5 पैसे प्रति मिनट चार्ज लगेगा। प्लान में डेटा, SMS या कोई अन्य बेनिफिट शामिल नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.