Vodafone Idea हर महीने फ्री दे रहा 2GB डाटा, बस करना होगा ये काम

Vodafone Idea ने अपने हीरो अनलिमिटेड डाटा रिचार्ज प्लान के लिए डाटा डिलाइट ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के चलते वोडाफोन आइडिया यूजर्स हर माह 2GB एक्स्ट्रा डाटा पा सकते हैं जो बिना किसी अतिरिक्त लागत के डेली डाटा लिमिट से अधिक दिया जा सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 18 मई 2022 17:32 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea अनलिमिटेड हीरो प्लान 299 रुपये से शुरू होता है।
  • वोडाफोन आइडिया यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर से 121249 डायल करना होगा
  • टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में 82 रुपये का ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है।

Vodafone Idea हीरो अनलिमिटेड डाटा प्लान की शुरुआत 299 रुपये है।

Photo Credit: Vodafone Idea

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने अपने हीरो अनलिमिटेड डाटा रिचार्ज प्लान के लिए डाटा डिलाइट ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के चलते वोडाफोन आइडिया यूजर्स हर माह 2GB एक्स्ट्रा डाटा पा सकते हैं जो बिना किसी अतिरिक्त लागत के डेली डाटा लिमिट से अधिक दिया जा सकता है। हालांकि यह ऑफर अपने आप एक्टिव नहीं मिलता है। वोडाफोन आइडिया यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर से 121249 डायल करना होगा या फिर वीआई ऐप के जरिए इस ऑफर को एक्टिवेट करना पड़ेगा। हीरो अनलिमिटेड प्लान्स वीकेंड डाटा रोलओवर और डेली अनलिमिटेड नाइट टाइम डाटा भी ऑफर किया जाता है।

Vodafone Idea अनलिमिटेड हीरो प्लान 299 रुपये से शुरू होता है। उसके अलावा 359 रुपये, 409 रुपये और 475 रुपये डाटा रिचार्ज प्लान में हायर डेली डाटा लिमिट मिलती है। पहले भी बताया गया था कि डाटा डिलाइट ऑफर में हर माह डेली डाटा लिमिट से ज्यादा 2GB डाटा दिया जाता है। इसके अलावा अनलिमिटेड हीरो प्लान में बिंज ऑल नाइट फायदे भी दिए जाते हैं, जिसमें ग्राहकों को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच अनलिमिटेड हाई स्पीड डाटा दिया जाता है। उसके अलावा वीकेंड डाटा रोलओवर भी दिया जाता है जो कि अन्य दिनों के दौरान बचा हुआ डाटा वीकेंड यानी कि शनिवार या रविवार पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसके अलावा टेलीकॉम कंपनी ने हाल ही में 82 रुपये का ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है जो कि प्रीपेड यूजर्स को 28 दिनों के लिए SonyLIV प्रीमियम मोबाइल-ओनली सब्सक्रिप्शन एक्सेस प्रदान करता है। यह मेंबरशिप वीआई यूजर्स को UEFA चैंपियंस लीग, बुंडेसलीगा और यूएफसी जैसे कई गेम स्ट्रीमिंग करने की अनुमति देती है। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई इंटरनेशनल और ऑरिजनल शो भी मौजूद हैं। इस ऐड ऑन पैक में 14 दिनों की वैधता के साथ 4GB हाई-स्पीड डाटा भी दिया जाता है।

बीते महीने टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने 98 रुपये, 195 रुपये और 319 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की भी घोषणा की है, जिनकी वैधता 31 दिनों तक है। इन प्लान में 2GB तक डेली डाटा लिमिट और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग समेत अन्य फीचर्स दिए जाते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.