Vodafone Idea के 98 रुपये प्रीपेड प्लान में अब मिलेगा दोगुना डेटा

Vodafone साइट की आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, 98 रुपये Vodafone Prepaid Recharge Plan में 28 दिनों की वैधता के साथ 12 जीबी डेटा मिलेगा। आइडिया की वेबसाइट पर भी यह भी बदलाव कर दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 मई 2020 18:52 IST
ख़ास बातें
  • इस Vodafone Prepaid Recharge Plan की वैधता 28 दिनों की है
  • 98 रुपये वाले प्लान में नहीं मिलता कोई टॉकटाइम
  • अभी चुनिंदा सर्कल में दिया जा रहा है दोगुना डेटा
Airtel की राह पर चलते हुए Vodafone Idea ने अपने 98 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है। इस प्लान में अब ग्राहकों को इस्तेमाल के लिए 12 जीबी हाइ-स्पीड डेटा दिया जाएगा। इसका मतलब है कि कंपनी ने इस प्लान के साथ अब दोगुना डेटा देगी। पहले 98 रुपये वाले प्लान में 6 जीबी हाइ-स्पीड डेटा मिलता था। अभी कुछ दिन पहले ही Airtel ने अपने 98 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में 12 जीबी डेटा देने का फैसला किया था। आज की तारीख में Airtel और Vodafone Idea अपने 98 रुपये प्रीपेड प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों की वैधता मिलती है, लेकिन इसमें वॉयस कॉल और एसएमएस की कोई सुविधा नहीं है।

Vodafone साइट की आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, 98 रुपये Vodafone Prepaid Recharge Plan में  28  दिनों की वैधता के साथ 12 जीबी डेटा मिलेगा। आइडिया की वेबसाइट पर भी यह भी बदलाव कर दिया गया है। यहां भी यूज़र्स को 98 रुपये के पैक से रीचार्ज करने पर दोगुना डेटा मिलेगा।
Advertisement
 

Vodafone Idea ने अब तक अपने 98 रुपये वाले रीचार्ज प्लान के साथ सिर्फ हाई-स्पीड डेटा ही दिया है। ऐसे में बदलाव के बाद टॉक टाइम मिलने की उम्मीद करना गलत होगा।

OnlyTech की मानें तो 98 रुपये के रीचार्ज पैक में 12 जीबी डेटा वाला फायदा चुनिंदा सर्कल तक ही सीमित है। इसका मतलब है कि आपके सर्कल में अगर यह ऑफर लाइव नहीं हुआ है तो आपको 6 जीबी डेटा ही मिलेगा। बता दें कि आज की तारीख में 12 जीबी डेटा आंध्र प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मुंबई और पूर्वी उत्तर प्रदेश सर्कल में उपलब्ध है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में दोगुना डेटा अन्य सर्कल में भी उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Advertisement

इससे पहले Airtel ने 98 रुपये वाले प्रीपेड पैक में 6 जीबी की जगह 12 जीबी डेटा देने का फैसला किया था।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.