Vodafone Idea ने उठाया बड़ा कदम, यूज़र्स को ऐसे होगा फायदा

Vodafone Idea New Plans 2019: Airtel के नक्शेकदम पर चलते हुए अब वोडाफोन आइडिया ने भी अपने अनलिमिटेड प्लान में वॉयस कॉल पर लगने वाली एफयूपी लिमिट को हटा दिया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2019 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea ने ऑफ-नेट कॉल के लिए हटाई एफयूपी लिमिट
  • नए अनलिमिटेड प्लान अब आएंगे अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ
  • Airtel ने भी अपने अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान में हटाई एफयूपी लिमिट

Vodafone Idea New Prepaid Plans: वोडाफोन आइडिया के नए प्रीपेड प्लान में बड़ा बदलाव

Vodafone Idea New Plans 2019: वोडाफोन आइडिया ने पिछले सप्ताह नए अनलिमिटेड प्लान की घोषणा की थी। केवल कीमत में ही इज़ाफा नहीं किया गया था बल्कि अन्य किसी भी नेटवर्क पर वॉयस कॉल के लिए एफयूपी लिमिट को भी लगाया गया था। Vodafone Idea के किफायती अनलिमिटेड प्लान दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 1,000 मिनट्स तो वहीं लॉन्ग-टर्म प्लान 3,000 मिनट्स के साथ उतारे गए थे। Airtel के नक्शेकदम पर चलते हुए अब वोडाफोन आइडिया ने भी अपने अनलिमिटेड प्लान में वॉयस कॉल पर लगने वाली एफयूपी लिमिट को हटा दिया है। इसका मतलब Vodafone और Idea यूज़र्स अब बिना किसी चिंता के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल कर सकेंगे।

वोडाफोन आइडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की घोषणा की गई है कि नए प्रीपेड प्लान के साथ यूज़र को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। आइडिया ने भी अलग से ट्वीट कर बताया है कि यूज़र नए अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान के साथ किसी भी नेटवर्क पर फ्री वॉयस कॉलिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Airtel का तोहफा, अब यूज़र्स कर सकेंगे दिल खोलकर बातें! जानें कैसे...

Vodafone Idea ने कुछ दिनों पहले 28 दिन, 84 दिन और 365 दिनों की वैधता वाले नए अनलिमिटेड पैक्स को उतारा है। याद रहे कि 3 दिसंबर 2019 से वोडाफोन आइडिया के नए प्रीपेड प्लान लागू हो गए हैं। नए अनलिमिटेड प्लान की कीमत 149 रुपये से शुरू होती है जो 399 रुपये तक जाती है, इन प्लान की वैधता 28 दिनों की है। 84 दिनों की वैधता वाले अनलिमिटेड प्लान की बात करें तो इनकी कीत 374 रुपये से शुरू होकर 699 रुपये तक जाती है।
Advertisement

वोडाफोन आइडिया के वार्षिक अनलिमिटेड प्लान की वैधता 365 दिनों की है, इनकी कीमत 1,499 रुपये से शुरू होकर 2,399 रुपये तक जाती है। 1,499 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 3600 एसएमएस और 24 जीबी डेटा मिलेगा। Vodafone Idea के 2,399 रुपये वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1.5 जीबी डेटा प्रतिदिन और हर रोज 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। वोडाफोन आइडिया के इस प्लान की भी वैधता 365 दिनों की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.