स्वतंत्रता दिवस पर Vodafone Idea का खास ऑफर, 50GB डाटा मिल रहा फ्री, 90 दिनों की वैधता, 100 रुपये की छूट अलग से

Vodafone Idea का स्वतंत्रता दिवस ऑफर 1,749 रुपये, 3,499 रुपये, 3,624 रुपये और 3799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर लागू है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2024 19:49 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑफर की घोषणा की है।
  • Vodafone Idea अतिरिक्त 50GB तक मोबाइल डाटा फ्री दे रही है।
  • Vodafone Idea सालाना प्लान पर 100 रुपये तक डिस्काउंट दे रही है।

Vodafone Idea ग्राहकों को 50GB डाटा फ्री दे रही है।

Photo Credit: Pixels/Andrea Piacquadio

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रीपेड ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर की घोषणा की है। कंपनी ऑफर के तहत सीमित समय के लिए सालाना और 6 माह की वैधता वाले रिचार्ज करवाने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त डाटा और OTT बेनिफिट्स प्रदान कर रही है। ये लाभ 13 अगस्त से लेकर 28 अगस्त तक लागू रहेंगे। आइए Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Vodafone Idea का स्वतंत्रता दिवस का खास ऑफर 


Vodafone Idea का स्वतंत्रता दिवस ऑफर 1,749 रुपये, 3,499 रुपये, 3,624 रुपये और 3799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान पर लागू है। कंपनी इन प्लान में दिए जाने वाले डेली डाटा के अलावा 50GB तक का अतिरिक्त मोबाइल डाटा भी दे रही है। इसके तहत 6 महीने वाले प्लान पर 30GB अतिरिक्त डाटा और साल भर वाले प्लान पर 50GB अतिरिक्त डाटा मिलेगा। 6 महीने की वैधता वाले प्लान पर अतिरिक्त डाटा 45 दिनों के लिए वैध रहेगा और साल भर की वैधता वाले प्लान पर 90 दिनों के लिए वैध रहेगा। यह प्लान के हिस्से के तौर पर प्रदान किए जाने वाले डेली डाटा कोटा के अतिरिक्त है। ये ऑफर 28 अगस्त 2024 तक वैध हैं।

वोडफोन आइडिया इसके अलावा अपने सालाना प्लान के साथ डिज्नी + हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफार्म्स पर बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 साल का सब्सक्रिप्शन दे रही है। इसके अलावा Vi  ऐप के जरिए रिचार्ज करने वाले वीआई प्रीपेड ग्राहकों को सालाना रिचार्ज प्लान पर अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। वोडाफोन आइडिया के 3,499 रुपये के रिचार्ज पर 50 रुपये छूट, वोडाफोन आइडिया के 3,699 रुपये के रिचार्ज पर 75 रुपये छूट, 3799 रुपये के रिचार्ज पर यूजर्स को 100 रुपये की छूट मिलेगी। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.