वोडाफोन का नया ‘फ्लैक्स’ प्लान लॉन्च, अलग-अलग रीचार्ज से मिलेगी मुक्ति

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 21 सितंबर 2016 11:51 IST
ख़ास बातें
  • वोडाफोन फ्लेक्स के एक पैक में तीन सेल्युलर सर्विस का फायदा मिलेगा
  • सभी सर्विस के लिए 28 दिन की वैलिडिटी होगी
  • वोडाफोन के प्लेक्स प्लान से प्रीपेड यूज़र की परेशानी कम होगी
दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वोडाफोन इंडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया प्लान ‘वोडाफोन फ्लैक्स’ पेश किया है जिससे उन्हें इंटरनेट, रोमिंग, एसएमएस और वॉयस कॉल के लिए अलग-अलग रीचार्ज कराने से मुक्ति मिल जाएगी।

इस रिचार्ज के तहत कंपनी एक राशि लेकर ग्राहक को निश्चित संख्या में पॉइंट्स (फ्लैक्स) आवंटित करेगी और फिर उसके द्वारा किए जाने वाले वॉयस कॉल, डेटा उपयोग, एसएमएस, रोमिंग इत्यादि का भुगतान इन्हीं पॉइंट से होगा। इस रिचार्ज की वैधता 28 दिन की होगी जिसमें बाद में थोड़ा शुल्क चुकाकर अतिरिक्त पॉइंट जुड़वाने या इसकी वैधता को आगे बढ़ाने की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसकी शुरूआती कीमत कंपनी ने 117 रपये रखी है जिसमें वह 325 फ्लैक्स आवंटित कर रही है। इसके तहत एक मेगाबाइट इंटरनेट (2जी, 3जी और 4जी पर समान दर) का प्रयोग करने पर ग्राहक के कुल पॉइंट में से एक पॉइंट कट जाएगा। यह एक एसएमएस और एक मिनट रोमिंग पर इनकमिंग के लिए भी समान रहेगा। इसी तरह एक मिनट के आउटगोइंग लोकल या एसटीडी कॉल के लिए कंपनी दो फ्लैक्स पॉइंट काटेगी जो रोमिंग पर एक मिनट के आउटगोइंग कॉल के लिए भी समान रहेगा।

कंपनी ने 117 से रपये से 395 रपये तक के रिचार्ज विकल्प पेश किए हैं जो सर्कलों के अनुरूप आंशिक तौर पर परिवर्तित होंगे।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कपंनी के वाणिज्यिक निदेशक संदीप कटारिया ने कहा, ‘‘हमारे अधिकांश (लगभग 90 प्रतिशत) ग्राहक प्रीपेड सेवाओं का प्रयोग करते हैं और उन्हें विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के लिए अलग-अलग रिचार्ज कराना होता है। इसलिए उनकी विभिन्न जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने एक नया उत्पाद ‘वोडाफोन फ्लैक्स’ पेश किया है जिसमें ग्राहक को सिर्फ एक रीचार्ज कराना होगा और वह इंटरनेट, वॉयस कॉल, एसएमएस और रोमिंग इत्यादि सभी सेवाओं को प्रयोग कर सकेगा। उन्हें इसके लिए अलग-अलग रिचार्ज कराने से मुक्ति मिल जाएगी और और यह 2जी, 3जी और 4जी सभी नेटवर्कों पर समान तौर पर काम करेगा।’’ कंपनी ने इस नए उत्पाद के प्रचार के लिए उत्तर भारत में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दक्षिण भारत में अभिनेता बॉबी सिम्हा को इसका ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vodafone Flex, Telecom, Cellular Plans, Reliance Jio, Vodafone India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. आग के गोले जैसा ग्रह मिला! बन सकता है चट्टानों से भरी सुपर-अर्थ!
  2. Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
  3. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  4. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  5. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  6. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  7. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  10. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.