Rs 200 से भी कम के रीचार्ज में मिलेगा डेली 1GB डाटा और कॉलिंग बेनेफिट्स

सस्ते लेकिन बेस्ट प्लान की तलाश करने वाले यूज़र्स की जरूरत को समझते हुए आज हम Vi के एक ऐसे रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जो कीमत में भले ही सस्ता हो लेकिन बेनेफिट्स के मामले में यह एक वैल्यू-फॉर-मनी प्लान साबित होने वाला है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 16 सितंबर 2021 17:40 IST
ख़ास बातें
  • Vi का यह प्लान 24 दिन तक की वैधता के साथ आता है
  • वीआई के प्लान में मिलेगा 24GB डाटा
  • अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स से भी लैस है ये प्लान
ज्यादातर टेलीकॉम यूज़र्स की पहली पसंद लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान होते हैं, जिनमें उन्हें एक रीचार्ज करने पर कई महीनों तक की छुट्टी मिल जाती है। अक्सर कंपनियां लॉन्ग टर्म वैलिडिटी में कई ऑफर और अतिरिक्त बेनेफिट्स भी प्रदान करती हैं। लेकिन फिर भी कई ऐसे भी यूज़र होते हैं, जो हर महीने रीचार्ज कराना पसंद करते है, वजह कई हो सकती हैं। कुछ लोग लो-बजट की वजह से कम कीमत वाला मासिक रीचार्ज कराते हैं, तो कुछ नए और आकर्षक रीचार्ज प्लान की चाहत में शॉर्ट-टर्म 1 महीने वाला प्लान लेते हैं। ऐसे में उन यूज़र्स की जरूरत को समझते हुए आज हम Vi के एक ऐसे रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जो कीमत में भले ही सस्ता हो लेकिन बेनेफिट्स के मामले में यह एक वैल्यू-फॉर-मनी प्लान साबित होने वाला है।

Vi के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 200 रुपये से भी कम की है, जिसमें आपको लगभग महीने तक के बेनेफिट्स मिलेंगे। सबसे पहले और आवश्यक बेनेफिट की बात करें, तो इस प्लान में यूज़र्स को अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है, जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, प्लान में डेली 1GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्रदान किया जाता है।
Advertisement

बता दें, कंपनी का यह प्लान 24 दिन तक की वैधता के साथ आता है। इस लिहाज़ से आपको कुल मिलाकर यह प्लान 24GB डाटा का एक्सेस प्रदान करने वाला है। साथ ही इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर डेली 100 फ्री एसएसएस की सुविधा भी मिलती है।

इन सब के अलावा, प्लान में Vi Movies & TV Basic एक्सेस प्राप्त होगा है जिसमें आप लाइव टीवी, न्यूज़, मूवी और ऑरिज़नल का आनंद ले सकते हैं।
Advertisement

Vi के इस प्लान की कीमत 199 रुपये है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.