Vi Republic Day Offer: Vi यूजर्स को फ्री मिलेगा 5GB एक्स्ट्रा डेटा, जानें कैसे?

Vi ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ रिचार्ज पर एक्स्ट्रा डेटा दे रही है।

Vi Republic Day Offer: Vi यूजर्स को फ्री मिलेगा 5GB एक्स्ट्रा डेटा, जानें कैसे?

Vi के 199 रुपये के रिचार्ज प्लान में 18 दिनों के लिए डेली 1GB डेटा मिलता है

ख़ास बातें
  • Vi अपने ग्राहकों को कुछ रिचार्ज पर एक्स्ट्रा डेटा दे रही है
  • ऐप पर 299 रुपये और उससे अधिक के रिचार्ज पर 5GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा
  • 199 रुपये और उससे अधिक के रिचार्ज पर मिलेगा 2GB एक्स्ट्रा डेटा
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस (Republic Day) आने के साथ, विभिन्न इंडस्ट्री ग्राहकों के लिए अपने प्रोडक्ट और सर्विस पर कई तरह के बेनिफिट्स की घोषणा करती हैं और कुछ ऐसा ही टेलीकॉम सेक्टर में दिग्गज Vi (पहले Vodafone Idea) ने भी किया है। कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है, जिससे यूजर्स को Vi ऐप के जरिए रिचार्ज करने पर 5GB तक अतिरिक्त हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।

Vi ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी अपने ग्राहकों को कुछ रिचार्ज पर एक्स्ट्रा डेटा दे रही है। इसके लिए ग्राहकों को कंपनी के आधिकारिक Vi ऐप के जरिए अपने Vi नंबर को रिचार्ज करना होगा। यूजर्स को ऐप पर 299 रुपये और उससे अधिक के रिचार्ज पर 5GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

वहीं, जो ग्राहक 199 रुपये और उससे अधिक का प्लान चुनते हैं, उन्हें भी लाभ होगा, क्योंकि Vi उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के 2GB एक्स्ट्रा हाई-स्पीड डेटा दे रही है।

हालांकि, यहां एक शर्त है कि रिचार्ज के जरिए फ्री मिले अतिरिक्त डेटा को एक महीने के भीतर इस्तेमाल करना होगा, जिसके बाद डेटा एक्सपायर हो जाएगा। सटीक दिनों की बात करें, तो यूजर्स को इस अतिरिक्त डेटा को रिचार्ज के 28 दिनों के भीरत इस्तेमाल करना होगा। यह ऑफर 7 फरवरी, 2023 तक सभी Vi ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

आपको Vi के इन दोनों प्लान के बारे में बताते हैं। Vi के 299 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को प्रति दिन 1.5GB डेटा के साथ 28 दिनों के लिए “ट्रू” अनलिमिटेज कॉलिंग का फायदा मिलता है। वहीं, 199 रुपये के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 18 दिनों के लिए 1GB डेली डेटा दिया जाता है। दोनों प्लान में 100 SMS प्रति दिन का लाभ भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: vi, Vi plans, Vi Offers, Vi Republic Day Offer
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »