• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • कॉल ड्रॉप और खराब सर्विस क्वालिटी के लिए टेलीकॉम विभाग ने की Airtel, Jio, Vi से मीटिंग

कॉल ड्रॉप और खराब सर्विस क्वालिटी के लिए टेलीकॉम विभाग ने की Airtel, Jio, Vi से मीटिंग

जबकि टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI सर्विस क्वालिटी मानदंडों को देखता है, टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ DoT की बातचीत समस्याओं की पहचान करने और नीतिगत उपायों और ऑपरेशन हस्तक्षेपों पर इनपुट मांगने के बारे में थी।

कॉल ड्रॉप और खराब सर्विस क्वालिटी के लिए टेलीकॉम विभाग ने की Airtel, Jio, Vi से मीटिंग

दूरसंचार सचिव के राजारमन ने बुधवार को ये मीटिंग रखी थी

विज्ञापन
दूरसंचार विभाग ने बुधवार को कॉल ड्रॉप और सर्विस क्वालिटी से जुड़े मुद्दों के बढ़ते मामलों पर चर्चा करने के लिए भारत में सभी ऑपरेटरों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग का उद्देश्य इस मुद्दों और इसके नीतिगत उपायों पर विचार-विमर्श करने का था। बता दें कि हाल ही में देश में Airtel और Jio द्वारा 5G नेटवर्क का ट्रायल रोलाउट शुरू किया गया है और दोनों ऑपरेटर तेजी से देश के शहरों में अपना हाई स्पीड नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क उपलब्ध करा रहे हैं।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, भारत में सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स के साथ कॉल ड्रॉप और सर्विस क्वालिटी से जुड़े मुद्दों पर दूरसंचार सचिव के राजारमन ने बुधवार को एक मीटिंग रखी, जिसमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel), रिलायंस जियो (Reliance Jio) और वोडाफोन आइडिया (Vi) सहित लगभग सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स ने भाग लिया।

रिपोर्ट में DoT सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि चर्चा नीति और परिचालन उपायों की पहचान करने पर केंद्रित थी, जो कंपनियों को देश में दूरसंचार सर्विस की क्वालिटी में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। इसमें अवैध बूस्टरों के कारण होने वाले हस्तक्षेप का मुद्दा भी शामिल था, साथ ही राइट ऑफ वे मुद्दे को हल करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। एजेंसी को सूत्रों ने बताया कि करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में दूरसंचार कंपनियों ने सर्विस क्वालिटी के मौजूदा स्तर और स्टैंडर्ड पर विस्तृत जानकारी दी।

जबकि टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI सर्विस क्वालिटी मानदंडों को देखता है, टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ DoT की बातचीत समस्याओं की पहचान करने और नीतिगत उपायों और ऑपरेशन हस्तक्षेपों पर इनपुट मांगने के बारे में थी।

इस साल सितंबर में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संकेत दिया था कि दूरसंचार सर्विस क्वालिटी मानकों को और अधिक सख्त बनाया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  3. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  5. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  7. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  8. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  9. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  10. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »