Vi के इन 3 रीचार्ज प्लान में अब नहीं मिलेगा डेली 4GB डाटा, जानें सभी बदलाव...

वीआई का मौजूदा 269 रुपये का प्लान अब आपको 329 रुपये में मिलेगा। इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ 4 जीबी डाटा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्राप्त होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 26 नवंबर 2021 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Vi पर 359, 539 और 839 रुपये के प्लान हो चुके हैं अपडेट
  • पहले इन पैक्स में मिलते था 4 जीबी डाटा
  • अब इनमें केवल 2 जीबी डाटा एक्सेस ही प्राप्त होगा
Vi (formerly Vodafone Idea) ने अपने 359 रुपये, 539 रुपये और 839 रुपये के प्लान्स में डाटा बेनेफिट को घटा दिया है। नए अपडेट के बाद वीआई के तीन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अब महज डेली 2 जीबी डाटा बेनेफिट्स प्रदान किया जाएगा, जो कि पहले प्रतिदिन 4 जीबी उपलब्ध हुआ करता था। बता दें, हाल ही में कंपनी ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में भी इज़ाफा किया था, जिसके बाद अब कंपनी ने मौजूदा प्लान में मिलने वाले डाटा बेनेफिट में कटौती की घोषणा की है। वीआई ने कीमत में की गई बढ़ोतरी का कारण Average revenue per user (ARPU) को बेहतर करना और वित्तीय घाटे का सामना कर रहे टेलीकॉम सेक्टर को राहत पहुंचाना बताया है।

TelecomTalk द्वारा इस अपडेट की जानकारी सबसे पहले दी गई थी। Vi कंपनी अपने 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में डबल डाटा ऑफर के तहत डेली 4 जीबी डाटा प्रदान करती थी। हालांकि, अब इस ऑफर को गुपचुप तरीके से बंद कर दिया गया है, अब इन रीचार्ज में केवल 2 जीबी डाटा ही प्रदान किया जाएगा।
Advertisement

इस अपडेट के साथ-साथ 299 रुपये, 449 रुपये और 699 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत बढ़कर अब क्रमश: 359 रुपये, 539 रुपये और 839 रुपये हो गई है।

वीआई वेबसाइट पर नए बदलाव के साथ डाटा बेनेफिट को लाइव कर दिया गया है। हालांकि, जब आप थर्ड-पार्टी पोर्टल के जरिए रीचार्ज कराएंगे तब भी आपको नए डेली डाटा लिमिट प्राप्त होगी।
Advertisement

डाटा कम होने के साथ-साथ इन तीनों प्लान की कीमत भी बढ़ गई है। वीआई का मौजूदा 269 रुपये का प्लान अब आपको 329 रुपये में मिलेगा। इस प्लान में 56 दिन की वैलिडिटी के साथ 4 जीबी डाटा अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ प्राप्त होगा।
Advertisement

Vi की तरह Airtel ने भी हाल ही में अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमतों में इज़ाफा किया था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  2. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  3. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  4. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  5. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  6. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  7. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  8. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  9. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  10. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.