Vi ने लॉन्च किए दो RedX Family प्लान: अनलिमिटेड डेटा के साथ फ्री Netflix, Disney+ Hotstar और बहुत कुछ...

इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है। 1,699 रुपये के RedX postpaid plan में तीन सदस्यों का कनेक्शन बेनेफिट मिलता है, वहीं 2,299 रुपये के RedX postpaid plan प्लान में ग्राहकों को पांच सदस्यों का कनेक्शन प्राप्त होता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अगस्त 2021 15:00 IST
ख़ास बातें
  • Vi के 2,299 रुपये वाले RedX Family प्लान में मिलेंगे पांच कनेक्शन
  • Vi के 1,699 रुपये वाले RedX Family प्लान में मिलेंगे तीन कनेक्शन
  • दोनों प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डाटा व कॉलिंग बेनेफिट
Vi (Vodafone Idea) ने नया मल्टी-कनेक्शन पेश किया है, जिसका नाम है RedX Family प्लान। यह प्लान दो विकल्प के साथ पेश किया गया है, एक प्रतिमहीना 1,699 रुपये वाला प्लान और दूसरा प्रतिमहीना 2,299 रुपये वाला प्लान। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड डाटा प्रदान किया जाता है। 1,699 रुपये के RedX postpaid plan में तीन सदस्यों का कनेक्शन बेनेफिट मिलता है, वहीं 2,299 रुपये के RedX postpaid plan प्लान में ग्राहकों को पांच सदस्यों का कनेक्शन प्राप्त होता है। आपको बता दें, इन नए रेडएक्स फैमिली प्लान केसाथ कंपनी 1,099 रुपये का RedX postpaid plan भी लाती है, जिसके अंदर भी ग्राहकों को अनलिमिटेड डाटा और कॉल की सुविधा प्राप्त होती है, लेकिन इस प्लान में केवल सिंगल कनेक्शन ही मिलता है।

Vi के नए 1,699 रुपये वाले RedX Family Plan में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और नेशनल रोमिंग कॉल मिलती हैं। इसके अलावा, इसमें अनलिमिटेड डाटा बेनेफिट और प्रतिमहीना 3,000 फ्री SMS की सुविधा प्राप्त होती है। अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें एक साल का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन, एक साल का Netflix सब्सक्रिप्शन, एक साल का Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन, Vi Movies and TV VIP एक्सेस, international and domestic airport lounges एक्सेस, 2,999 रुपये की कीमत वाला सात दिन तक का इंटरनेशनल रोमिंग पैक और USA व Canada की ISD  कॉल Rs. 0.50/ min व UK at Rs. 3/ min प्राप्त होती है। 14 देशों में यह पैक स्पेशल रेट्स भी ऑफर करता है।
Advertisement

वीआई के 2,299 रुपये वाले रेडएक्स फैमिली प्लान में भी कुछ इसी प्रका के बेनेफिट्स प्राप्त होते हैं, लेकिन इस प्लान के साथ मिलने वाले कनेक्शन की संख्या पांच होती है। इन रेडएक्स पोस्टपेड प्लान के साथ कंपनी ने छह महीने तक का लॉन-इन पीरियड पेश किय है। इसका मतलब है कि सब्सक्राइबर को यह प्लान कम से कम छह महीने तक के लिए सब्सक्राइब करने होंगे, यदि वह लॉक-इन पीरियड से पहले प्लान को छोड़ते हैं तो उन्हें 3,000 रुपये तक की एग्जिट फीस देनी होगी। यह प्लान कंपनी की साइट पर लिस्ट हैं।

फ्रीलांस जर्नालिस्ट Bala Yogesh ने जानकरी दी है कि वीआई ने अपना 799 रुपये का फैमिली पोस्टेपड प्लान बंद कर दिया है। फैमिली प्लान की कीमत 699 रुपये से शुरू होती है, ये बेस प्लान दो-मेंबर कनेक्शन के साथ आता है। वीआई ने कथित रूप से 199 रुपये वाले एड-ऑन प्लान की कीमत में भी बढ़ोतरी की है, नए यूज़र को यह प्लान अब 249 रुपये में मिलेगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.