28 दिनों तक डेली मिलेगा 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा, जानें Vi के इस प्लान की कीमत

Vi के पास एक 409 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूज़र्स को 2.5GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग का फायदा भी मिलता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 मार्च 2022 13:55 IST
ख़ास बातें
  • 28 दिनों के लिए डेली 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है इस रिचार्ज प्लान में
  • अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ रोज़ाना मिलते हैं 100 मुफ्त SMS
  • सोमवार से शुक्रवार के बीच बचे हुए डेटा को वीकेंड में कर सकते हैं इस्तेमाल

Vi के 409 रुपये के प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है

Vi अपने यूज़र्स को कई अनलिमिटेड प्लान देता है, जिसमें उन्हें डेली हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग के बेनिफिट्स मिलते हैं, लेकिन कुछ यूज़र्स ऐसे भी होते हैं, जिनकी डेली डेटा खपत ज्यादा होती है। ऐसे में वे यूज़र्स ज्यादा डेली डेटा वाला अनलिमिटेड प्लान ले सकते हैं। Vi के पोर्टफोलियो में भी एक ऐसा प्लान मिलता है, जो आपको 2.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा देगा। यह अनलिमिटेड डेटा होता है, जिसका मतलब है कि डेली कोटा खत्म होने के बाद भी आप अनलिमिटेड डेटा यूज़ कर सकते हैं, लेकिन कम स्पीड के साथ। यहां हम आपको Vi के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले प्रीपेड रिचार्ज पैक की जानकारी दे रहे हैं, जिसमें आपको 2.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा का फायदा मिलेगा। हम इस प्लान की तुलना भारत में मौजूद अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के प्लान से भी करने वाले हैं।
 

Vi Rs 409 prepaid recharge plan benefits

Vi के पास एक 409 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूज़र्स को 2.5GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग का फायदा भी मिलता है। Vi Rs 409 रिचार्ज पैक में यूज़र्स को रोज़ाना 100 फ्री SMS बेनिफिट भी मिलते हैं। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन है।

कंपनी अपने यूज़र्स को सबसे बड़ा फायदा डेटा कैरी फॉर्वर्ड का देती है, जहां यूज़र्स सोमवार से लेकर शुक्रवार तक बचे हुए हाई-स्पीड डेटा को शनिवार और रविवार को इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, हर दिन मध्यरात्री 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक सर्फिंग, स्ट्रीमिंग और शेयरिंग में इस्तेमाल होने वाले डेटा को डेली कोटा में नहीं गिना जाता है। इसके अलावा, Vi अपने यूज़र्स को 2GB तक बैकअप डेटा उधार लेने का ऑप्शन भी देती है।
 

Vi Rs 409 prepaid recharge plan vs others

Airtel के पास एक 449 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें आपको 28 दिनों की वैधता के दौरान रोज़ाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इस प्लान में रोज़ाना 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है।

वहीं, Jio के पास 2.5GB डेली डेटा का कोई प्लान मौजूद नहीं है, लेकिन कंपनी 419 रुपये के प्लान में 3GB डेली हाई-स्पीड प्लान देती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ प्रति दिन 100 मुफ्त SMS भी मिलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Airtel, vi, Prepaid recharge plans
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  2. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  5. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  6. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  7. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  2. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  3. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  4. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  6. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  7. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  8. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  9. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  10. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.