TRAI का बड़ा एक्‍शन! फालतू कॉल करने वाले 2.75 लाख नंबर काटे, 50 कंपनियांं ब्‍लैकलिस्‍ट

टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने फालतू कॉल करके लोगों को परेशान करने वाली फर्मों पर बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 4 सितंबर 2024 13:06 IST
ख़ास बातें
  • ट्राई ने करीब 3 लाख नंबर काटे
  • स्‍पैम कॉल्‍स को लेकर हुई कार्रवाई
  • 50 फर्मों को भी ब्‍लैकलिस्‍ट किया

इस साल जून तक अनरजिस्‍टर्ड टेलिमार्केटर्स के खिलाफ 7 लाख 90 हजार से ज्‍यादा शिकायतें मिली हैं।

TRAI : टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने फालतू कॉल करके लोगों को परेशान करने वाली फर्मों पर बड़ी कार्रवाई की है। करीब 50 अनरजिस्‍टर्ड टेली मार्केटिंग फर्मों को ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया गया है। 2 लाख 75 हजार नंबरों को काटा गया है, इनमें मोबाइल नंबरों के अलावा SIP, DID व अन्‍य टेलिकॉम रिसोर्सेज का इस्‍तेमाल करके लोगों को परेशान करने वाले नंबर शामिल हैं। यह कार्रवाई ‘टेलिकॉम कमर्शल कम्‍युनिकेशन कस्‍टमर प्रिफरेंस रेगुलेशन 2018 नियम' के तहत की गई है।  

रिपोर्ट्स के अनुसार, TRAI ने बताया है कि स्‍पैम कॉल्‍स में बढ़ोतरी हो रही है। इस साल की पहली छमाही जनवरी से जून के बीच अनरजिस्‍टर्ड टेलिमार्केटर्स के खिलाफ 7 लाख 90 हजार से ज्‍यादा शिकायतें मिलीं। इसके बाद ट्राई ने टेलिकॉम कंपनियों को सख्‍त निर्देश दिए कि ऐसी फर्मों को बंद किया जाए और उन जुड़े नंबरों को काटा जाए। 
Advertisement

इसी 28 अगस्‍त को ट्राई ने एंटी-स्‍पैम रेगुलेशंस में भी बदलाव का प्रस्‍ताव दिया है। प्रस्‍ताव में कहा गया है कि ऐसे टेलीफोन कस्‍टमर्स की जांच स्‍पैम कॉल करने वालों के रूप में की जाए जो रोजाना लिमिट से ज्‍यादा कॉल या एसएमएस करते हैं। टेलिकॉम प्रोवाइडर्स से कहा गया है कि वो ऐसे मैसेज ना जाने दें जिनमें URL, APK, OTT लिंक और अस्‍वीकृत कॉलबैंक नंबर शामिल हैं। ट्राई का मानना ​​है कि उसके फैसलों से स्पैम कॉल में कमी आएगी। मोबाइल यूजर्स को राहत मिलेगी। 

गौरतलब है कि हाल के दिनों में स्‍पैम कॉल्‍स की संख्‍या बहुत बढ़ गई है। लगभग हर कोई अनचाहे नंबरों से आने वाली कॉल्‍स से परेशान है। ज्‍यादातर मामलों में ये कॉल ठगी के लिए, फर्जीवाड़े के लिए की जाती हैं। अगर आप भी ऐसी कॉल्‍स से परेशान हैं, तो उन्‍हें ब्‍लॉक लिस्‍ट में डाल सकते हैं। ऐसे नंबरों से आने वाले मैसजों से भी बचकर रहें, क्‍योंकि मैसेज के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करना खतरनाक हो सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.