Tata Sky ने किया चैनलों की कीमतों का ऐलान, ऐसे चुने अपनी पसंद का पैक

Airtel Digital TV और Dish TV के बाद अब Tata Sky ने भी चैनलों की कीमतों की घोषणा कर दी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 जनवरी 2019 11:31 IST
ख़ास बातें
  • Tata Sky ने पसंदीदा पैक चुनने के लिए बनाया पोर्टल
  • FTA बेसिक पैक की लिस्ट भी हुई जारी
  • 1 फरवरी 2019 से लागू होंगे नए पैक

Tata Sky ने किया चैनलों की कीमतों का ऐलान, ऐसे चुने अपनी पसंद का पैक

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के केबल और DTH से जुड़े नए नियम 1 फरवरी 2019 से लागू हो जाएंगे। Tata Sky से जुड़े ग्राहकों के लिए काम की खबर सामने आई है। Airtel Digital TV और Dish TV के बाद टाटा स्काई ने भी चैनलों की कीमतों की घोषणा कर दी है। अगर आप Tata Sky से जुड़े हैं तो अब आप भी 1 फरवरी से पहले अपने पसंदीदा चैनलों को चुन सकते हैं।

टाटा स्काई के मुताबिक, ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप्लिकेशन या फिर नजदीकी Tata Sky डीलर के पास जाकर नए पैक को बनाने के लिए सहायता मांग सकते हैं। Tata Sky ने अपने प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले पैक्स और चैनलों की नई कीमतों का खुलासा करते हुए पैक सिलेक्शन पोर्टल बनाया है। बता दें कि इस पोर्टल की मदद से Tata Sky यूजर्स अपने पसंदीदा चैनलों को चुन सकते हैं लेकिन सबसे पहले आपको अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर और सब्सक्राइबर आईडी दर्ज करनी होगी।
 

Tata Sky के नए पैक

टाटा स्काई ने एफटीए बेसिक पैक में मिलने वाले फ्री-टू-एयर चैनल की एक लिस्ट को भी जारी किया है। DTH ऑपरेटर ने अ-ला-कार्टे के आधार पर चैनल का चुनाव करने वाले ग्राहकों के लिए चैनलों की कीमतों को भी लिस्ट किया है। अ-ला-कार्टे के अंतर्गत यूजर्स को हिंदी एंटरटेनमेंट, हिंदी मूवी, हिंदी न्यूज, नॉलेज & लाइफस्टाइल, म्यूजिक और अन्य चैनल मिलेंगे। इसके अलावा कई क्षेत्रीय चैनल भी हैं जिनका चुनाव किया जा सकता है।

Telecom Talk की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस भी यूजर ने लंबे अवधि वाले पैक लिए हैं उन्हें 1 फरवरी से मंथली पैक पर शिफ्ट कर दिया जाएगा और उचित बैलेंस को टाटा स्काई अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा। पिछले सप्ताह भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने अपने नए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को स्पष्ट करते हुए बताया था कि ग्राहक Bouquets के अलावा 100 एसडी चैनल के बेस पैक को a-la-carte के आधार पर चुन सकते हैं।
Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि Airtel Digital TV और Dish TV पहले डीटीएच ऑपरेटर थे जिन्होंने इस माह के शुरुआत में सबसे पहले चैनलों की कीमतों की घोषणा की थी। केबल टीबी डिस्ट्रीब्यूटर और मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर (MSO) जैसे कि Den Networks, Hathway Cable और Siti Cable ने भी हाल ही में अपने अपडेट पैक से पर्दा उठाया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Sky, TRAI
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  3. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  9. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  10. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.