Tata Sky Binge+, Tata Sky+ HD, Tata Sky HD Set-Top Boxes पर मिल रही 400 रुपये तक की छूट, जानें नई कीमतें

यह डिस्काउंट ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध है जिसके लिए आपको सेट-टॉप बॉक्स को Tata Sky की वेबसाइट से खरीदना होगा। टाटा स्काई बिंज प्लस सेट-टॉप बॉक्स पर डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए आपको “TSKY200” कोड का इस्तेमाल करा होगा।

Tata Sky Binge+, Tata Sky+ HD, Tata Sky HD Set-Top Boxes पर मिल रही 400 रुपये तक की छूट, जानें नई कीमतें

ऑनलाइन माध्यम से ही उठा सकते हैं डिस्काउंट का फायदा

ख़ास बातें
  • Tata Sky Binge+, Tata Sky+ HD, Tata Sky HD Set-Top Boxes पर मिल रही 400 र
  • Tata Sky+ HD set-top box पर दी जा रही है 400 रुपये की छूट
  • Tata Sky HD set-top box पर 150 रुपये की छूट दी जा रही है
विज्ञापन
Tata Sky HD set-top boxes इन दिनों भारी छूट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। डायरेक्ट-टू-होम (DTH) ऑपरेटर ने इन एचडी सेट-टॉप बॉक्स मॉडल्स पर 400 रुपये तक की छूट पेश की है, जिसमें Tata Sky Binge+ के साथ-साथ Tata Sky+ HD सेट-टॉप बॉक्स भी शामिल है। इसके अलावा, ग्राहक स्टैंडर्ड Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स को भी डिस्काउंटिड कीमत में खरीद सकते हैं, इस पर ग्राहकों को 150 रुपये तक की छूट मिल रही है। जिसके बाद टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत टाटा Tata Sky के SD set-top box से भी कम हो जाएगी।
 

Tata Sky set-top box discounts

Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स क्रोमकास्ट सपोर्ट और गूगल असिस्टेंट एक्सेस जैसे फीचर्स से लैस है, जिस पर आपको 200 रुपये की छूट मिल रही है। कीमत में हुई कटौती के बाद आपको ये सेट-टॉप बॉक्स 2,299 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, जिसकी पहले कीमत 2,499 रुपये थी। हालांकि, यदि आप एचडी रिकॉर्डिंग जैसे फीचर चाहते हैं और चाहते हैं कि आपने मोबाइल डिवाइस से फेवरेट टीवी शो रिकॉर्ड कर सकें, तो Tata Sky+ HD set-top box को आप 400 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। कटौती के बाद इसकी कीमत 4,999 रुपये से घटकर 4,599 रुपये हो जाएगी।

जो ग्राहक रेगुलर एचडी सेट-टॉप बॉक्स को खरीदना चाहते हैं, तो आप Tata Sky HD set-top box को 150 रुपये की छूट के साथ खरीद सकते हैं। 150 रुपये की छूट के बाद एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,499 रुपये से कम होकर 1,249 रुपये हो जाएगी।

Tata Sky SD set-top box की कीमत 1,499 रुपये है। इसका मतलब है कि नए डिस्काउंट ऑफर के बाद एचडी सेट-टॉप बॉक्स एसडी सेट-टॉप बॉक्स मॉडल से भी सस्ता हो गया है।

TelecomTalk की रिपोर्ट के अनुसार, यह डिस्काउंट ऑनलाइन खरीद के लिए उपलब्ध है जिसके लिए आपको सेट-टॉप बॉक्स को Tata Sky की वेबसाइट से खरीदना होगा। टाटा स्काई बिंज प्लस सेट-टॉप बॉक्स पर डिस्काउंट का फायदा लेने के लिए आपको “TSKY200” कोड का इस्तेमाल करा होगा। वहीं, टाटा स्काई प्लस एचडी सेट-टॉप बॉक्स पर डिस्काउंट के लिए “TSKY400” कोड का इस्तेमाल करना होगा। टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स के लिए आप “TSKY150” कोड का इस्तेमाल करके छूट पा सकते हैं।

Tata Sky वेबसाइट भी MobiKwik के द्वारा 10 प्रतिशत का कैशबैक ऑफर कर रही है, जबकि HDFC PayZapp के जरिए आप फ्लैट 50 रुपये का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।

टाटा स्काई ने फिलहाल यह जानकारी प्रदान नहीं की है कि ग्राहकों को कब-तक यह डिस्काउंट ऑफर प्राप्त होगा। लेकिन डीटीएच ऑपरेटर न इसी तरह का डिस्काउंट ऑफर पहले भी सीमित समय के लिए पेश किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »