Jio नंबर में कैसे कराएं अपना मौजूदा फोन नंबर पोर्ट? ये रहे तरीके...

Jio कंपनी यूज़र्स को अपना मौजूदा मोबाइल नंबर प्रीपेड व पोस्टपेड में पोस्ट करने की सुविधा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों के जरिए देता है। इसके लिए आपके पास अपना ऑरिज़न एड्रेस और आइडेंटीटी फ्रूफ होना चाहिए।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 फरवरी 2021 09:41 IST
ख़ास बातें
  • Jio आपके घर के दरवाज़े पर डिलीवर करेगा नई सिम
  • पोर्टिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए जनरेट करना होगा UPC
  • पोस्टपेड व प्रीपेड किसी भी कनेक्शन में कर सकते हैं शिफ्ट

मौजूदा नंबर को Jio में पोर्ट होने में लगते हैं 48 घंटे

Reliance Jio पूरे भारत में अपने 4जी VoLTE कनेक्टिविटी के साथ सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में बनकर उभर रहा है। ऑपरेटर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए विभिन्न किफायती प्रीपेड व पोस्टपेज प्लान लेकर आता है। यही नहीं, डेटा व कॉलिंग बेनेफिट के साथ-साथ कंपनी अपने रीचार्ज प्लान पर Disney+ Hotstar VIP व Jio ऐप्स का कॉम्पलिमेंट्री एक्सेस प्रदान करती है। इसके अलावा जियो प्रोवाइडर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए बेनेफिट इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी और लॉन्ग-वैलिडिटी पैक भी पेश करती है।

Jio कंपनी यूज़र्स को अपना मौजूदा मोबाइल नंबर प्रीपेड व पोस्टपेड में पोस्ट करने की सुविधा ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों के जरिए देता है। इसके लिए आपके पास अपना ऑरिज़न एड्रेस और आइडेंटीटी फ्रूफ होना चाहिए। यह फ्रूफ ड्राइविंग लाइसेंस या फिर अन्य वैध एड्रेस व आइडेंटीटी डॉक्यूमेंट्स हो सकते हैं। दूसरे ऑपरेटर्स की तरह, जियो नए सिम कार्ड की डिलीवरी आपके घर के दरवाज़े तक करता है। इसके अलावा आपके पास अपने नजदीकी जियो स्टोर व जियो रिटेलर के पास जाने का भी विकल्प मौजूद है। यही नहीं, आप MyJio ऐप के जरिए भी नए सिम की डिलीवरी बुक कर सकते हैं।

इस लेख के माध्यम से हम आपको जानकारी देंगे कि कैसे अपने मौजूदा मोबाइल नंबर को Jio पोस्टपेड या फिर प्रीपेड सर्विस में पोर्ट कराएं। मोबाइल नंबर पोर्टिबिल्टी (MNP) प्रक्रिया को पूरा होने में यूं तो 48 घंटे तक का समय लगता है। हालांकि, टेलीकॉम सर्कल को बदलने में चार दिन तक का समय लगता है। इसके विपरित जम्मू-कश्मीर, असम व नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के ग्राहको की यह प्रक्रिया पूरा होने में 15 दिन तक का समय ले सकती है।
 

How to port your mobile number to Jio online

अन्य ऑपरेटरों की तरह, जियो आपको अपने नए सिम कार्ड की डिलीवरी ऑनलाइन करने की सुविधा देता है यदि आप स्टोर पर जाने के लिए बाहर नहीं जाना चाहते तो। हालांकि, ध्यान रखें कि ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले अपने पास घर के पते और पहचान प्रमाण को संभाल कर रख लें। आपको यह बताना भी जरूरी है कि ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से फिलहाल आप केवल पोस्टपेड कनेक्शन ले सकते हैं, लेकिन नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके सिम कार्ड घर देने वाले एग्जिक्यूटिव से आप प्रीपेड सिम की मांग कर सकते हैं।

- सबसे पहले Jio साइट को ओपन करें और अपना पूरा नाम व मोबाइल नंबर डालें।
Advertisement
- अब Generate OTP बटन पर टैप करें। यह आपके मोबाइल नंबर पर टेक्स्ट फॉर्म में OTP भेजेगा।
- अब आपको नंबर डालकर Validate OTP पर टैप करके OTP को वैलिडेट करना होगा।
- अगली स्क्रीन में आपसे आपके घर का पता पूछा जाएगा। यहां आपको अपनी घर का पता, पिन नंबर, फ्लैट/हाउस नंबर व लैंडमार्क डालना होगा।
Advertisement
-अब Confirm पर क्लिक करें और सिम डिलीवरी रिक्वेस्ट के लिए Submit का बटन टैप कर दें।

अब जियो एग्जिक्यूटिव आपको नई सिम डिलीवर करने हेतु अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करेगा। आपको उनसे कॉल पर MNP सुविधा के बारे में पूछा होना और अपने फोन से SMS व कॉल के जरिए यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) को जनरेट करना होगा। अपने 10-अंक के मोबाइल नंबर के बाद "Port" टाइप करें और इसे 1900 पर भेज दें। प्रतिक्रिया में आपको जो कोड मिलेगा, वह केवल चार दिनों (जम्मू और कश्मीर के मामले में 30 दिन) के लिए ही वैध होगा। आपको इस कोड को अपने पते और आईडी प्रूफ के साथ एग्जिक्यूटिव के साथ साझा करना होगा, जो आपके घर सिम डिलीवर करने आएगा।
Advertisement
 

How to port your mobile number to Jio using MyJio app

यदि आप Jio साइट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आप MyJio app का इस्तेमाल करके भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन MyJio app इंस्टॉल करनी होगी और फिर फॉलो करें ये स्टेप्स-

- MyJio को ओपन करें और Not a Jio user? पर टैप करें। ये विकल्प आपको स्क्रीन के सबसे नीचे नज़र आएगा।
Advertisement
- अब एक पॉप-अप आएगा जिसमें Port-in to Jio विकल्प दिखेगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब एक फॉर्म स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसमें आपको अपना पूरा नाम और 10 अंको वाला मोबाइल नंबर भरना होगा।
- नाम व मोबाइल नंबर भरने के बाद Generate OTP बटन पर क्लिक करें।
- अब इस फॉर्म में डिलीवरी लोकेशन डिटेल्स मांगी जाएगी, जिसमें लोकेलिटी, पिन नंबर व हाउस नंबर भरना होगा।
- अब Confirm पर क्लिक करें और सिम डिलीवरी रिक्वेस्ट के लिए Submit का बटन टैप कर दें।

अब जियो एग्जिक्यूटिव आपको नई सिम डिलीवर करने हेतु अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करेगा। आपको उनसे कॉल पर MNP सुविधा के बारे में पूछा होना और उन्हें स्पष्ट करें कि आपको जियो प्रीपेड कनेक्शन चाहिए या फिर पोस्टपेड।
 

How to port your mobile number to Jio offline

यदि आप ऑनलाइन माध्यम व जियो ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो आपके पास मोबाइल नंबर को पोर्ट कराने के लिए ऑफलाइन विकल्प भी मौजूद है।   

- अपने 10-अंक के मोबाइल नंबर के बाद "Port" टाइप करें और इसे 1900 पर भेजे और UPC जनरेट करें। अब आपको 1091 से SMS प्राप्त होगा, जिसमें UPC को एक्सपायरी डेट के साथ मौजूद होगा।

- अब अपने नजदीकी Jio Store या Jio Retailer के पास जाएं और उन्हें UPC कोड व घर के पते व पहचान प्रमाण दें।

यदि आप पोस्टपेड ग्राहक हैं, तो आपको अपने मौजूदा ऑपरेटर के सभी बकाया को क्लियर करना होगा। यदि आप प्रीपेड से शिफ्ट कर रहे हैं, तो आपको यह ध्यान रखना होगा आपका मौजूदा बैलेंस जियो में शिफ्ट नहीं होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio port, Jio MNP, Jio, Mobile Number Portability, MNP
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  2. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  3. अपने खोए हुए सामान को कैसे करें ट्रैक, Google में Find Hub का फीचर ऐसे करेगा मदद
  4. Vivo T5x 5G vs Realme 14T 5G vs Motorola Edge 60 Fusion 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  2. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  3. इजरायल-गाजा युद्ध: 76 लाख पेट्रोल कारों के बराबर निकला कार्बन! रिपोर्ट में खुलासा
  4. अपने खोए हुए सामान को कैसे करें ट्रैक, Google में Find Hub का फीचर ऐसे करेगा मदद
  5. अंतरिक्ष में 9 जून को होने जा रही बड़ी घटना, कर लें तैयारी!
  6. Vivo X300 Ultra, Vivo X300s में मिलेगा नई 'ब्लूप्रिंट नेटिव' कलर सिस्टम 
  7. Huawei MatePad 11.5 और MatePad SE 11 की कीमत का खुलासा, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
  8. FUJIFILM ने Rs 10 हजार की रेंज में लॉन्च किया instax mini 13 इंस्टेंट कैमरा, फोटो खींचने के साथ करेगा प्रिंट भी!
  9. Samsung Galaxy A57 के लॉन्च से पहले डिजाइन, फीचर्स लीक, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh होगी बैटरी!
  10. Oppo Watch X3 लॉन्च, गजब हेल्थ फीचर्स के साथ डॉक्टर से रखेगी दूर, 16 दिनों तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.