Reliance Jio ने 5G डाउनलोड स्पीड में Airtel, Vodafone को पछाड़ा

रिलायंस जियो देश की टॉप टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर होने के साथ ही इंटरनेट स्पीड के मामले में भी टॉप पर बनी हुई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2023 12:18 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने अक्टूबर में ओवरऑल स्पीड में भी एयरटेल को काफी पीछे छोड़ दिया है।
  • भारत में लगभग 10 लाख डिवाइसेज का डेटा खंगाल कर जारी किए गए आंकड़े।
  • सिर्फ 5G ही नहीं, 4G के मामले में भी रिलायंस जियो सबसे आगे रही।

Reliance Jio इंटरनेट पर डाउनलोड स्पीड के मामले में फिर से नम्बर वन आई है।

Reliance Jio इंटरनेट स्पीड के मामले में फिर से नम्बर वन आई है। कंपनी ने 5G स्पीड के मामले में एक बार फिर से Airtel को पछाड़ दिया है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 के लिए जारी किए गए आंकड़ों में 306 Mbps की स्पीड हासिल की है। वहीं Airtel ने 5G के मामले में 225.3 Mbps की स्पीड हासिल की है जो Reliance Jio से काफी पीछे है। दोनों की स्पीड में 80.7 Mbps का अंतर है। 

रिलायंस जियो देश की टॉप टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर होने के साथ ही इंटरनेट स्पीड के मामले में भी टॉप पर बनी हुई है। मोबाइल एनालिटिक्स फर्म Opensignal की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2023 में रिलायंस जियो ने एयरटेल को 5जी स्पीड में पीछे छोड़ दिया। साथ ही देश में 5जी की औसत स्पीड के बारे में भी रिपोर्ट बताती है जिसके मुताबिक भारत में औसत 5जी डाउनलोड स्पीड 131.4 Mbps पाई गई है। जबकि अगस्त 2023 में यह 50.2 Mbps थी। इस लिहाज से इसमें काफी इजाफा हुआ है। कहा गया है कि 5जी के तेजी से फैलते जाल के कारण यह स्पीड हासिल हुई है। 

Jio के लिए यह भी कहा गया है कि कंपनी ने अक्टूबर में ओवरऑल स्पीड में भी एयरटेल को काफी पीछे छोड़ दिया है। जियो की इस अवधि के दौरान ओवरऑल स्पीड 52.9Mbps दर्ज की गई, जबकि एयरटेल के लिए यह स्पीड 26.6Mbps दर्ज की गई। दोनों के आंकड़ों में आधे से भी ज्यादा का अंतर पाया गया है। इसके बाद वोडाफोन का नम्बर आता है जिसकी ओवरऑल स्पीड 19.9 Mbps दर्ज की गई।

सिर्फ 5G ही नहीं, 4G के मामले में भी रिलायंस जियो सबसे आगे रही। कंपनी ने बताई गई अवधि के दौरान 28.3Mbps स्पीड हासिल की। जबकि एयरटेल की 4जी स्पीड 15.2Mbps दर्ज की गई। यहां भी रिलायंस और एयरटेल में लगभग आधे का फासला है। वोडाफोन की 4जी स्पीड सिर्फ 9.8Mbps दर्ज की गई है। रिपोर्ट में जो आंकड़े जारी किए गए हैं वे भारत में लगभग 10 लाख डिवाइसेज का डेटा खंगाल कर जारी किए गए हैं। यह डेटा 1 अगस्त से 31 अक्टूबर 2023 के बीच का बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. CBSE Class 10 Second Board Result का इंतजार खत्म: ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट
  2. Samsung के फ्लिप फोन की गिरी कीमत, मिल रहा 60 हजार से भी ज्यादा सस्ता
  3. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  4. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  5. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  6. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  7. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  8. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  9. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  10. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.