Reliance Jio बन रहा पहली पसंद, सालाना आधार पर जोड़े 13 करोड़ ग्राहक

Reliance ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio ने टॉप 1 हजार शहरों में 5जी कवरेज प्लान पूरा कर लिया है और अपने घरेलू 5जी टेलीकॉम गियर की फील्ड टेस्टिंग की है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अगस्त 2022 11:04 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने टॉप 1 हजार शहरों में 5जी कवरेज प्लान पूरा कर लिया है।
  • Reliance Jio बोलनी लगाने वालों में शीर्ष पर था।
  • Jio ने बेची गई सभी एयरवेव्स का करीब आधा हिस्सा हासिल प्राप्त किया।
Reliance Jio ने मार्च में अपने सब्सक्राइबर बेस को बढ़ाकर 410.2 मिलियन करने के लिए साल-दर-साल 130 मिलियन नए ग्राहक जोड़े हैं, इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में दी है। टेलीकॉम कंपनी ने कहा कि जून तिमाही के आखिर में ग्राहकों की संख्या 419.9 मिलियन थी। कंपनी ने कहा कि उसने 2021-22 में 91 बिलियन GB से ज्यादा डाटा, 46 प्रतिशत की ग्रोथ और 7.5 बिलियन जीबी प्रति माह ग्रोथ के साथ, चीन को छोड़कर, विश्व स्तर पर डाटा की अधिकतम मात्रा में आगे रहा है। सोमवार को अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कंपनी ने कहा कि उन्होंने एआर / वीआर, लो-लेटेंसी क्लाउड गेमिंग, नेटवर्क स्लाइसिंग और वीडियो डिलीवरी, टीवी स्ट्रीमिंग, कनेक्टेड हॉस्पिटल्स और इंडस्ट्रियल ऐप्लिकेशन के लिए मल्टी-टेनेंसी से लेकर इस्तेमाल के लिए 5 जी की एक्टिव टेस्टिंग भी पूरी कर ली है।

Reliance ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Jio ने टॉप 1 हजार शहरों में 5जी कवरेज प्लान पूरा कर लिया है और अपने घरेलू 5जी टेलीकॉम गियर की फील्ड टेस्टिंग की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रिपोर्ट में कहा कि Jio ने 2021-22 के दौरान अपनी 100 प्रतिशत स्वदेशी टेक्नोलॉजी के साथ 5G की तैयारी के लिए बड़े कदम उठाए। हाल ही में हुई 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी में कंपनी सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी थी।
Advertisement

1 अगस्त को पूरी हुई टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की भारत की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिकॉर्ड 1.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं, जिसमें मुकेश अंबानी की Jio ने बेची गई सभी एयरवेव्स का करीब आधा हिस्सा हासिल प्राप्त किया। 7 अगस्त को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि "जियो का 5जी कवरेज प्लान टारगेट ग्राहकों के इस्तेमाल और हीट मैप्स, 3डी मैप्स और रे ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके रेवेन्यू क्षमता के आधार पर टॉप 1 हजार शहरों में पूरा किया गया है।"

Reliance Jio बोलनी लगाने वालों में शीर्ष पर था, जिसने पांच बैंड में 24,740 मेगाहर्ट्ज एयरवेव के लिए 88,078 करोड़ रुपये की बोली की पेशकश की जो 4 जी के मुकाबले में लगभग 10 गुना तेज स्पीड, लेग-फ्री कनेक्टिविटी की पेशकश कर सकता है और एक साथ अरबों कनेक्टेड डिवाइसेज में डाटा शेयर कर सकता है। टेलीकॉम डिपार्टमेंट के मुताबिक, 5G टेक्नोलॉजी से 4G के मुकाबले में 10 गुना बेहतर डाउनलोड स्पीड और तीन गुना ज्यादा स्पेक्ट्रम कैपेसिटी प्रदान करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, 5G Data, Fast Internet

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.